फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Show Jahannum Baraasta Jannat Troll On Social media Users Say Cheap copy of Dhurandhar

‘धुरंधर’ की सस्ती नकल को लेकर ट्रोल हुआ पाकिस्तानी शो, यूजर्स बोले- ‘अब तो 1000 करोड़ पक्का हैं…’

Fri, 17 Apr 2026 10:58 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 17 Apr 2026 10:58 PM IST
सार

Pakistani Show Jahannum Baraasta Jannat Troll: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी शो 'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' ट्रोल हाे रहा है। इसमें भारतीय एजेंसी रॉ और हिंदी लहजे को लेकर जो बातें दिखाई जा रही हैं, उन पर इंडियन यूजर्स की हंसी छूट गई है।

विज्ञापन
Pakistani Show Jahannum Baraasta Jannat Troll On Social media Users Say Cheap copy of Dhurandhar
'धुरंधर' के कारण पाकिस्तानी शो सोशल मीडिया पर ट्रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@suryanshitis

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में आदित्य धर ने पाकिस्तानी के ल्यारी की हकीकत बयां की थीं, गैंगवॉर, पाॅलिटिक्स और भारत के खिलाफ साजिश को दिखाया। अब इसका जवाब देते हुए एक पाकिस्तानी शो 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' बना है। अपने कंटेंट को लेकर यह शो काफी ट्रोल हो रहा है। भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘धुरंधर’ की सस्ती कॉपी कह रहे हैं। साथ ही पाकिस्तानी शो के मेकर्स का खूब मजाक बना रहे हैं।

विज्ञापन

क्यों ट्रोल हुआ पाकिस्तानी शो? 
पाकिस्तानी शो 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' में भारतीय सुरक्षा एजेंसी रॉ के हेड के तौर पर एक्टर जावेद शेख नजर आ रहे हैं। वह शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में उनके किरदार के पिता बन चुके हैं। पाकिस्तानी शो में उनका रॉ चीफ का अंदाज बड़ा ही अटपटा सा है। वह जिस तरह की हिंदी भाषा बोल रहे हैं, वैसी तो कोई भारत में भी नहीं बोलता है। वहीं एक एजेंट को वेस्टर्न ड्रेस में मोटी बिंदी लगाए दिख रही हैं, इन्हीं बातों का इंडियन यूजर्स मजाक बना रहे हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suryansh Tiwari (@suryanshitis)


 

पाकिस्तानी शो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट 
जब सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी शो के कुछ सींस वायरल हुए तो इंडियन यूजर्स ने खूब मजाक बनाया। एक यूजर ने लिखा, ‘अब तो हजार करोड़ पक्का है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे यहां ऐसी उर्दू, हिंदी कोई नहीं बोलता है।’ एक अन्य यूजर्स ने कमेंट किया, ‘इतनी बड़ी बिंदी।’ कई और मजेदार कमेंट्स यूजर्स ने किए हैं।   



 

'धुरंधर 2' ने कमाए 1000 करोड़ रुपये
‘धुरंधर 2’ ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा कर लिया है। अब फिल्म के 30वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘धुरंधर 2’ ने 30वें दिन 2.40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 30 दिनों में 1105.52 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed