{"_id":"9d022ab8-d28f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"pakistani-model-actor-imran-abbas-to-act-opposite-bipasha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी अभिनेता के साथ रोमांस करेगी बिपाशा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी अभिनेता के साथ रोमांस करेगी बिपाशा
वार्ता
Updated Tue, 11 Jun 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी आने वाली फिल्म 'क्रियेचर' में पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास के साथ रोमांस करती नजर आयेगी।
विज्ञापन
बिपासा बसु विक्रम भट्ट की फिल्म 'क्रियेचर' में काम कर रही है। बताया जाता है कि फिल्म की कहानी हॉलीवुड की फिल्म 'जुरासिक पार्क' से मिलती है।
इस फिल्म में बिपासा के अपोजिट पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास का चयन किया गया है जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना पर्दापण करने जा रहे है।
इमरान ने कहा, 'बिपासा एक अद्भुत अभिनेत्री है। उनके साथ काम कर बेहद मजा आ रहा है।
उन्होंने कहा, 'विक्रम भट्ट बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशको में एक है। उनके साथ काम करने वाले कलाकार काफी सहज महसूस करते है। सेट पर आप उनके साथ अच्छी तरह से काम कर सकते है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'क्रियेचर' बॉलीवुड में नया मानक सेट करेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1993 मे प्रदर्शित हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'जुरासिक पार्क' डॉयनासोर पर आधारित थी। फिल्म का निर्देशन दिग्गज फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया था।
विज्ञापन