सोशल मीडिया: श्रीदेवी के इस सुपरहिट गाने पर झूम कर नाचीं पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान, देखें वीडियो
पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान ने बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के एक मशहूर गाने पर झूमकर डांस किया है। उन्होंने श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' के लोकप्रिय गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' पर डांस किया है, जिसकी वीडियो रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान ने बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के एक मशहूर गाने पर झूमकर डांस किया है। उन्होंने श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' के लोकप्रिय गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' पर डांस किया है, जिसकी वीडियो रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। आयजा खान के इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
आयजा खान के इस वीडियो को पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आयजा ने लाल रंग की ट्रडिशनल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वो इसी ड्रेस में श्रीदेवी के गाने पर डांस कर रही हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'चांदनी' 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने भी अभिनय किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को जमकर प्यार दिया था। श्रीदेवी के निधन को तीन साल हो गये हैं, लेकिन उनके प्रशंसक अभी भी उनके गाने पर झूमना नहीं भूलते हैं।
श्रीदेवी की फैन फॉलोइंग हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी है। जिसका उदाहरण आयजा खान का यह वीडियो है।