Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के आइटम सॉन्ग पर भड़के पाकिस्तानी एक्टर, कहा- रीक्रिएशन के लिए टैलेंट जरूरी
आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो में मलाइका अरोड़ा ने आइटम सॉन्ग किया है। अब इस पर पाकिस्तान के टॉप एक्टर्स में शुमार अदनान सिद्दीकी ने नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया।
विस्तार
मलाइका का आइटम सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई थी, वहीं अब पाकिस्तानी सेलेब्स भी मलाइका के आइटम सॉन्ग पर टिप्पणी कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के टॉप एक्टर्स में शुमार अदनान सिद्दीकी ने मलाइका के आइटम सॉन्ग पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'क्या हवा में कुछ है कि दुनिया ने अचानक बेहतर क्लासिक्स को बर्बाद करने पर जोर दे रही है। यहां तक कि रीक्रिएशन के लिए भी टैलेंट की जरूरत होती है। नाजिया हसन अपनी कब्र में करवट ले रही होंगी। अदनान सिद्दीकी इससे पहले भी बॉलीवुड पर पाकिस्तानी गानों को चुराने, रीमेक बनाने पर भड़क चुके हैं।'
Dream Girl 2: आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल-2' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के पॉपुलर सॉन्ग 'आप जैसा कोई' के ओरिजनल गाने को पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन ने गाया था। इसके रीमिक्स वर्जन को जहराह एसखान और आल्तमश फरीदी ने गाया है। लिरिक्स तनिष्क बागची और इंडीवार ने लिखे हैं। फैंस ने जब उनके आइकॉनिक गाने का रीमिक्स वर्जन को सुना तो उनसे आलोचना किए बिना रहा नहीं गया। लोगों का कहना है कि बॉलीवुड लगातार आइकॉनिक सॉन्ग्स की खूबसूरती खत्म कर रहा है।
Chhori 2: 'छोरी 2' की शूटिंग हुई शुरू, इस बार नुसरत भरूचा के साथ एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी सोहा अली खान
'एन एक्शन हीरो' फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। इसे निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मलाइका ने सॉन्ग 'आप जैसा कोई' में अपने जलवे बिखेरे हैं। यही नहीं मलाइका ने इस सॉन्ग से चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले, उन्होंने 2018 में आई मूवी 'पटाखा' में एक आइटम सॉन्ग किया था।
Malaika-Arjun: मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की फर्जी खबर पर फूटा अर्जुन कपूर का गुस्सा, बोले- यह बेहद शर्मनाक