'प्रेम रतन धन पायो' में भी दिख रहा 'पीएम मोदी' का जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की कल रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की है। फिल्म में सलमान और सोनम की जोड़ी को लेकर खूब चर्चाएं हैं। लेकिन इसके साथ ही एक और चीज फिल्म के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है। ये है फिल्म के इंटरवल में दिखाया जा रहा एक गाना। इस गाने में मोदी की तारीफ में की जा रही है।
ये गाना सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद निहलानी ने लिखा है। 6.43 मिनट की इस वीडियो को 10 नवंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया गया। इसी का हिस्सा फिल्म के बीच में दिखाया जा रहा है। फिल्म प्रोड्यक्शन से जुड़े लोगों का कहना है, कि ये एक देशभक्ति गाना है। इसको प्रहलाद निहलानी के आग्रह पर फिल्म के बीच में दिखाया जा रहा है।
गाने में हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई युवक को गाने गाते दिखाया गया है। सब देशों में ये देश मेरा, ये देश है हिन्दुस्तान। हालांकि गाने से जुड़े लोग इसको देशभक्ति गाना कह रहे हैं, लेकिन इसमें पीएम मोदी के नाम के ही कसीदे ज्यादा गढ़े गए हैं।
'है देश-विदेश मोदी की लहर, सबको हाथ बढ़ाना है'
इस गाने में मोदी के अब तक के कार्यकाल की योजनाओं को उपलब्धियों की तरह दिखाया गया है। गाने को बोल हैं 'ये कमाल है मोदी का, ये मेक इन इंडिया है। है देश-विदेश मोदी की लहर, अब सबको हाथ बटाना है'
मोदी के सफाई अभियान का भी इसमें जिक्र किया गया है। 'जो सपना देखा बापू-मोदी ने, उसे मिलजुल कर हमें सच कर दिखाना है।' गाने में मोदी की विदेश यात्राओं का भी गुणगान किया गया है।
इस गाने को ईश्वर सिंह ने कम्पोज किया है। उनका कहना है, कि यो एक तरीका है मोदी ने जो किया है उनके लिए धन्यवाद कहने का। पूरे गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें।