फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gujarati film 'the good road' to represent india at the oscars

घोषित हुई भारत की ओर से ऑस्कर में जाने वाली फिल्म

Sat, 21 Sep 2013 06:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Sep 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
gujarati film 'the good road' to represent india at the oscars

प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की ओर से गुजराती फिल्म 'दी गुड रोड' का चयन किया गया है।

विज्ञापन


'दी गुड रोड' ने भाग मिल्खा भाग, मद्रास कैफे, लंच बॉक्स और शिप ऑफ थिसियस को पछाड़ कर ये कामयाबी हासिल की है। निर्देशक ज्ञान कोरिया की ये पहली फिल्म है।



गौरतलब है कि ऑस्कर पुरस्कार के लिए विदेशी फिल्म की श्रेणी भारत की ओर से हर वर्ष एक फिल्म भेजी जाती है। फिल्म का चयन एक विशेष समिति करती है।

समिति का गठन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया था। इसके अध्यक्ष बंगाली फिल्मकार गौतम घोष थे।

माना जा रहा था कि शुक्रवार को रीलीज हुई इरफान खान अभिनीत 'लंच बॉक्स' ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में सबसे आगे है।

100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' और राजीव गांधी की हत्या पर बनी वॉर थ्रिलर 'मद्रास कैफे' को भी ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में माना जा रहा था, लेकिन दी गुड रोड ने इस सभी को पछाड़ दिया।
विज्ञापन


पिछले साल अनुराग बसु निर्देशित फिल्म बर्फी को ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भेजा गया था।

ऑस्कर पुरस्कारों में अब तक भारत की केवल दो फिल्में, मदर इंडिया और लगान ही सर्वश्रेष्ठ पांच विदेशी फिल्मों की की सूची में जगह बना पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed