फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscars 2024 Jude Anthony became emotional after 2018 Everyone is a hero was not shortlisted apologized

Oscars 2024: ऑस्कर में '2018' के शॉर्टलिस्ट न होने पर भावुक हुए जूड एंथनी, नोट जारी कर मांगी माफी

Fri, 22 Dec 2023 07:04 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 22 Dec 2023 07:04 PM IST
सार

ऑस्कर के लिए विदेशी भाषा में भारत से मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' को भेजा गया था, लेकिन मूवी अंतिम 15 फिल्मों में अपनी जगह नहीं बना पाई। वहीं, अब जूड एंथनी जोसेफ ने भावनात्मक नोट जारी कर माफी मांगी है। 

विज्ञापन
Oscars 2024 Jude Anthony became emotional after 2018 Everyone is a hero was not shortlisted apologized
फिल्म '2018' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के 96वें संस्करण के लिए 10 कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट जारी कर दी गई है। हालांकि, इस लिस्ट से भारत को निराशा हाथ लगी है। ऑस्कर के लिए विदेशी भाषा में भारत से मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' को भेजा गया था, लेकिन शॉर्टलिस्ट से मूवी नदारद नजर आई। इस सर्वाइवल ड्रामा मलयालम फिल्म के ऑस्कर की रेस से बाहर निकलने पर फिल्म निर्माता जूड एंथनी जोसेफ ने एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन

जूड एंथनी जोसेफ ने मांगी माफी

जूड एंथनी जोसेफ ने सोशल मीडिया पर देशों के नाम के साथ शॉर्टलिस्ट की गई परियोजनाओं की सूची की एक तस्वीर साझा की। इसके बाद उन्होंने प्रशंसकों को निराश करने के लिए माफी मांगी। जोसेफ ने लिखा, 'हर किसी को अभिवादन। ऑस्कर शॉर्टलिस्ट का अनावरण किया गया है, और अफसोस की बात है कि हमारी फिल्म 2018- एवरीवन इज ए हीरो दुनिया भर की 88 अंतरराष्ट्रीय भाषा की फिल्मों में से अंतिम 15 फिल्मों में जगह नहीं बना पाई। आप सभी को निराश करने के लिए मैं अपने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों से ईमानदारी से माफी मांगता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान से अभिभूत हैं फिल्म निर्माता

जोसेफ ने आगे जोड़ा, 'फिर भी, इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर एक सपने जैसी यात्रा रही है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा।' टोविनो थॉमस अभिनीत '2018 - एवरीवन इज ए हीरो', 2018 में केरल में हुई अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसे इसलिए चुना गया क्योंकि यह एक वैश्विक मुद्दे को संबोधित करती है और आम लोगों के लिए प्राकृतिक आपदा की भयावह वास्तविकताओं को दर्शाती है।

Salaar Day 1 Collection: 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, डंकी समेत जवान के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त!

View this post on Instagram

A post shared by Jude Anthany Joseph (@judeanthanyjoseph)

विज्ञापन

फिल्म की टीम को दिया धन्यवाद 

जोसेफ ने कहा, 'सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनना और ऑस्कर में आधिकारिक भारतीय प्रविष्टि होना किसी भी फिल्म निर्माता के करियर में एक दुर्लभ उपलब्धि है। इस असाधारण यात्रा के लिए मुझे चुनने के लिए मैं ईश्वर का आभारी हूं। हमारी फिल्म को जबरदस्त समर्थन देने के लिए निर्माताओं, तकनीशियनों, कलाकारों और दर्शकों को मेरा हार्दिक धन्यवाद।'

Hey Kameeni Review: जियो सिनेमा के पिटारे से निकली एक और औसत फिल्म, ‘16 दिसंबर’ वाले मणि शंकर याद हैं क्या!

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रति जताया आभार

जोसेफ ने फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रति आभार की एक विशेष अभिव्यक्ति साझा की। फिल्म निर्माता ने लिखा, 'विशेष रूप से सर रवि कोट्टाराक्कारा, उनके असीम समर्थन, प्यार और हमारी फिल्म को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुनने के लिए। मैं उन सभी भारतीय फिल्म निर्माताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस यात्रा में मेरा समर्थन किया, पैन नलिन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, गुनीत मोंगा, रिंटू थॉमस, आशुतोष गोवारिकर सर, रेसुल पुक्कुट्टी सर, अनुराग कश्यप, राजामौली सर, सेंथी सर और को विशेष धन्यवाद। बहुत अधिक। मैं लॉस एंजिल्स में अपने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और उन बैठकों का उत्सुकता से इंतजार करता हूं जो हमने पहले ही निर्धारित कर ली हैं।' फिल्म निर्माता ने उन लोगों के लिए शुभकामनाएं दीं जिन्होंने सूची में जगह बनाई है।

Sahil Khan: साहिल खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की, एफआईआर रद्द करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed