{"_id":"65856bbb781453e2f4048bbb","slug":"mahadev-online-betting-app-case-sahil-khan-filed-an-application-in-bombay-high-court-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sahil Khan: साहिल खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की, एफआईआर रद्द करने की मांग की","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sahil Khan: साहिल खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की, एफआईआर रद्द करने की मांग की
Fri, 22 Dec 2023 04:28 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 22 Dec 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
साहिल खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता साहिल खान ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े एक मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में साहिल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी। बताया जा रहा है कि साहिल खान ने यह याचिका खारिज होने के बाद ही बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता से जुड़े इस मामले की अगली सुनवाई अगले साल होगी। साहिल ने पुलिस कार्रवाई और जांच पर रोक लगाने की मांग की है। साहिल ने अपनी याचिका में कहा है कि वे कभी किसी सट्टेबाजी एप से नहीं जुड़े थे। उन्होंने एफआईआर को गलत और झूठा करार दिया है और कहा है कि गलत नीयत से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर लॉयन बुक एप मामले में दर्ज हुई थी। बताया जाता है कि यह मामला महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: Imroz Passed Away: इमरोज गुजर गए, कैनवास के रंग बिखर गए, 97 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन
फिटनेस मास्टर हैं साहिल
बता दें कि साहिल खान अभिनेता के साथ-साथ फिटनेस मास्टर भी हैं। उन पर आरोप है कि वे कथित तौर पर एप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल कर सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और पार्टियों का आयोजन करते थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है। हालांकि, साहिल ने इन आरोपों से इनकार किया है और इसकी जांच जारी है।