फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Open Secrets of matru ki bijlee ka mandola

तो यह है 'मटरु की बिजली..' की कहानी

Wed, 09 Jan 2013 02:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 09 Jan 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
Open Secrets of matru ki bijlee ka mandola

'मटरु की बिजली का मनडोला' की कहानी क्या है इस बारे में अब अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे है इस फिल्म की कहानी क्या है। दरअसल फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने ही इस फिल्म की कहानी फिल्म रिलीज से पहले ही लोगों को बता दी है। उन्होंने कहा कि 'मटरू की बिजली का मंडोला' जमीन घोटाला मुद्दे पर आधारित है।

विज्ञापन


इस फिल्म के जरिए जमीन विवादों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है। विशाल भारद्वाज का कहना है कि फिल्म का लहजा बिल्कुल भी गम्भीर नहीं है। मुंबई में इस बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा कि फिल्म का विषय भूमि घोटाला मुद्दे पर आधारित है लेकिन मैंने इसे किसी पर भी व्यक्तिगत नहीं कया है। उन्होंने कहा कि यह हर बड़े राज्य का मुद्दा है। यह एक ऐसा विषय है जो सबकी समझ में भी आ सकता है।
विज्ञापन


विशाल ने कहा कि यह विषय बहुत भारी न हो जाए इसके लिए मैने इसमें कॉमेडी का पुट डालने के साथ फिल्म में एक-दो उपकथाएं भी जोड़ दी हैं। फिल्म का लहजा गम्भीर नहीं है। यह एक व्यंग्य और हास्य फिल्म है। आप इसे राजनीतिक हास्य फिल्म कह सकते हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म में इमरान खान, अनुष्का शर्मा, शबाना आजमी और पंकज कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed