{"_id":"b9b97ef8-d3f8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"once-upon-a-time-sequel-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ईद पर नहीं टकराएंगे शाहरुख और अक्षय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब ईद पर नहीं टकराएंगे शाहरुख और अक्षय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के मौके पर शाहरुख खान और अक्षय कुमार के बीच होने वाला टकराव अब नहीं होगा। 8 अगस्त को रिलीज हो रही अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की डेट स्थगित कर दी गयी है।
विज्ञापन
पिछले कई महीनों से यह चर्चा थी कि अक्षय की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई एगेन' और शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की बॉक्स ऑफिस पर भिडंत होगी। दोनों ही फिल्में एक ही दिन यानी ईद पर रिलीज होंगी।
विज्ञापन
दोनों की तरफ से अपनी-अपनी फिल्म के प्रमोशन के तरीकों पर बात होनी शुरू हो गई थी। लेकिन फिलहाल यह टकराव टल गया है।
बालाजी प्रोडक्शन हाउस ने अपनी फिल्म 'वंस अपान ए टाइम इन मुंबई' की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। अब यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। गौरतलब है कि एकता कपूर पहले इस बात के लिए राजी नहीं थी कि उनकी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
सुनने में आ रहा है कि उन्हें अपने पिता जितेंद्र के कहने पर उन्हें ऐसा करना पड़ा। खबरें ऐसी भी है कि चेन्नई एक्सप्रेस की टीम के कुछ लोग जितेंद्र से मिले थे।
उन्होंने फिल्म की रिलीज आगे खिसकाने की गुजारिश की। इसके बाद ही जितेंद्र ने एकता को फिल्म की डेट आगे बढ़ाने की सलाह दी।