फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   once upon a time sequel postponed

अब ईद पर नहीं टकराएंगे शाहरुख और अक्षय

Thu, 13 Jun 2013 12:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
once upon a time sequel postponed

ईद के मौके पर शाहरुख खान और अक्षय कुमार के बीच होने वाला टकराव अब नहीं होगा। 8 अगस्त को रिलीज हो रही अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की डेट स्थगित कर दी गयी है।

विज्ञापन


पिछले कई महीनों से यह चर्चा थी कि अक्षय की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई एगेन'  और शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की बॉक्स ऑफिस पर भिडंत होगी। दोनों ही फिल्में एक ही दिन यानी ईद पर रिलीज होंगी।
विज्ञापन


दोनों की तरफ से अपनी-अपनी फिल्म के प्रमोशन के तरीकों पर बात होनी शुरू हो गई थी। लेकिन फिलहाल यह टकराव टल गया है।

बालाजी प्रोडक्शन हाउस ने अपनी फिल्म 'वंस अपान ए टाइम इन मुंबई' की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। अब यह फिल्म  15 अगस्त को रिलीज होगी। गौरतलब है कि  एकता कपूर पहले इस बात के लिए राजी नहीं थी कि उनकी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनने में आ रहा है कि उन्हें अपने पिता जितेंद्र के कहने पर उन्हें ऐसा करना पड़ा। खबरें ऐसी भी है कि चेन्नई एक्सप्रेस की टीम के कुछ लोग जितेंद्र से मिले थे।

उन्होंने फिल्म की रिलीज आगे खिसकाने की गुजारिश की। इसके बाद ही जितेंद्र ने एकता को फिल्म की डेट आगे बढ़ाने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed