{"_id":"c90901250d5f725a24ca7fc23ffa4005","slug":"official-teaser-of-kochadaiiyaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमत्कार से कम नहीं है कोचादोईयां का पहला ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चमत्कार से कम नहीं है कोचादोईयां का पहला ट्रेलर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े बजट से बन रही रजनीकांत की फिल्म 'कोचादोईयां' का पहला ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर चमत्कारिक है।
विज्ञापन
रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'कोचादोईयां' का पहले ट्रेलर में रजनीकांत कई चमत्कार करते हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के एक योद्घा के रूप में नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म का डायरेक्शन रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत अश्विन ने किया है। सौंदर्या इस फिल्म के जरिये बतौर डायरेक्टर अपने कॅरियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है।
विज्ञापन
इस फिल्म में दीपिका पादुकोन मुख्य नायिका की भूमिका निभा रही हैं। इसे दीपिका अपनी सबसे बड़ी फिल्म भी कहते हुए नहीं थक रही हैं। हालांकि दीपिका फिल्म के ट्रेलर में नहीं हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म की पहली झलक में रजनीकांत एक योद्धा के तौर पर दिखाई देते हैं। फिल्म में उनका डबल रोल है। कंप्यूटर इनीमेशन का फिल्म में बहुत उपयोग हुआ है।
देखें फिल्म का ट्रेलर