फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Odia Actress Accuses Film Producer for Leaking Intimate Videos Photos police registered Case against him

Odia Actress: उड़िया एक्ट्रेस ने लगाया इंटीमेट वीडियो लीक करने का आरोप, फिल्म निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 05:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 28 Jul 2023 05:16 PM IST
सार

अभिनेत्री ने कहा कि निर्माता के साथ उनके अच्छे संबंध हैं और उनके इंटीमेट वीडियो कुछ साल पहले शूट किए गए थे।

विज्ञापन
Odia Actress Accuses Film Producer for Leaking Intimate Videos Photos police registered Case against him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी अभिनेत्री की प्राइवेट तस्वीरें लीक होना एक आम बात है। आए दिन किसी न किसी के साथ ऐसी चीजें होती रहती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में लोकप्रिय उड़िया अभिनेत्री के साथ भी हुआ। कथित तौर पर उड़िया अभिनेत्री ने एक फिल्म निर्माता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उस निर्माता पर उनके इंटीमेट वीडियो और फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने लक्ष्मीसागर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है, जिसके तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Cillian Murphy: 'ओपेनहाइमर' विवाद पर सिलियन मर्फी ने तोड़ी चुप्पी, सीन के महत्व को समझाते हुए दिया यह बयान
विज्ञापन


रिश्तों में खटास के बाद लीक किया वीडियो
कथित तौर पर, अभिनेत्री ने कहा कि निर्माता के साथ उनके अच्छे संबंध हैं और उनके इंटीमेट वीडियो कुछ साल पहले शूट किए गए थे। अपनी शिकायत में एक्ट्रेस ने रिश्ते में खटास आने के बाद प्रोड्यूसर पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन्हें अन्य निर्माताओं के फिल्म प्रस्तावों को अस्वीकार करने के लिए मजबूर किया और उन परियोजनाओं के लिए भुगतान नहीं किया जो उन्होंने उनके साथ पहले की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kiara Advani: जब कियारा आडवाणी ने जताई थी गर्भवती होने की इच्छा, बच्चे पैदा करने की दिलचस्प वजह का किया खुलासा

दूसरों संग काम करने के कारण बढ़ी दूरियां
अभिनेत्री के वकील ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि अभिनेत्री और निर्माता के दिल में कुछ समय तक एक साथ काम करने के बाद एक-दूसरे के लिए इमोशनंस डेवलप किए थे। हालांकि, जब उन्होंने अन्य निर्माताओं के साथ प्रोजेक्ट करना शुरू किया, तो उन्होंने आपत्ति जताई। इन सब बातों की वजह से दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ते चले गए और बात यहां तक पहुंच गई। 
Lord Curzon Ki Haveli: आईएफएफएम 2023 में दिखाई जाएगी अंशुमन झा की 'लॉर्ड कर्जन की हवेली', इस दिन होगा प्रीमियर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed