फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anshuman Jha Lord Curzon Ki Haveli to have world premiere at Indian Film Festival of Melbourne 2023

Lord Curzon Ki Haveli: आईएफएफएम 2023 में दिखाई जाएगी अंशुमन झा की 'लॉर्ड कर्जन की हवेली', इस दिन होगा प्रीमियर

Fri, 28 Jul 2023 04:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Jul 2023 04:57 PM IST
सार

बता दें कि 'लव सेक्स और धोखा' फेम एक्टर अंशुमन झा 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' के जरिए निर्देशक बन गए हैं। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है।

विज्ञापन
Anshuman Jha Lord Curzon Ki Haveli to have world premiere at Indian Film Festival of Melbourne 2023
लॉर्ड कर्जन की हवेली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

एक्टर अंशुमन झा इन दिनों अपनी फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर ‘सेंटरपीस स्पॉटलाइट फिल्म’ के रूप में 17 अगस्त को फेस्टिवल में किया जाएगा।
विज्ञापन


यह सितारे आएंगे नजर
बता दें कि 'लव सेक्स और धोखा' फेम एक्टर अंशुमन झा 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' के जरिए निर्देशक बन गए हैं। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसे ‘चौरंगा’ फेम बिकास रंजन मिश्रा ने लिखा है। फिल्म में अर्जुन माथुर, रसिका दुग्गल, परेश पाहुजा, जोहा रहमान और तन्मय धानिनिया हैं। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में इस फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए अंशुमान झा काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

Lord Curzon Ki Haveli: अंशुमन झा ने सिंगल लेंस से शूट की पूरी फिल्म, समझिए इस तकनीक के क्या हैं असल मायने
विज्ञापन
विज्ञापन


रसिका दुग्गल ने जताई खुशी
अंशुमन ने कहा, मैं ‘सेंटरपीस स्पॉटलाइट’ के रूप में हमारी फिल्म को चुने जाने के लिए IFFM 2023 में जूरी का शुक्रिया अदा करता हूं।  मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी'। अंशुमन के अलावा रसिका दुग्गल ने भी अपनी खुशी का इजहार किया। रसिका दुग्गल का कहना है, 'मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म का प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हो रहा है। उम्मीद है कि लोगों को यह जरूर पसंद आएगी'। 
elebs: खूबसूरत हसीना बन इन सितारों ने पर्दे पर गिराईं बिजलियां, छठे नंबर वाले को तो पहचानना हुआ मुश्किल

एक लेंस पर हुई है शूट
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग में अंशुमन ने कैमरे में सिर्फ एक ही लेंस का इस्तेमाल किया है, जिसकी फोकल लेंथ 35 एमएम है। यानी कि बिना कैमरा का लेंस बदले पूरी फिल्म की शूटिंग उन्होंने एक ही लेंस से की है। उमर उजाला से बातचीत में इस बारे में अंशुमन झा ने बताया था, 'जब मेरे पास लेंस के विकल्प थे, तो मैंने सिंगल लेंस को चुना, क्योंकि मैं चाहता हूं कि फिल्म न केवल देखी जाए बल्कि आखिरी प्रोडक्ट को महसूस किया जाए। सिंगल लेंस फिल्म में अवचेतन देखने का प्रभाव होता है। फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' मेरे पसंदीदा फिल्म निर्माता अल्फ्रेड हिचकॉक और उनकी क्लासिक फिल्म 'द रोप' के लिए एक समकालीन श्रद्धांजलि है।'
Shahrukh Khan: आधी रात में गौरी संग अपनी मैनेजर के घर पहुंचे SRK, पैपराजी से बचने के लिए छिपाया मुंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed