{"_id":"69608ee7a3edaf7d96f8057fda64db19","slug":"now-sequal-of-choli-ke-pichey-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: 'चोली के पीछे' के बाद 'कंबल के नीचे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: 'चोली के पीछे' के बाद 'कंबल के नीचे'
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 21 Sep 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला बड़ा दिलचस्प है। चोली के पीछे क्या है गाना तो आपका याद ही होगा। अब इस गाने पर एक बार फिर से चर्चा है।
विज्ञापन
*दीपिका पादुकोण इन दिनों गोवा के समुद्र तट पर छुट्टियां मना रही हैं। जल्द ही वह होमी अदजानिया की फिल्म फाइंडिंग फैनी फर्नांडीज की शूटिंग करने जा रही हैं। दीपिका हाल में दुबई से ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा करके लौटी हैं। फोटोग्राफर दीपिका के पीछे लगे हैं... उन्हें समुद्र तट पर दीपिका की कैटरीना कैफ जैसी तस्वीर का इंतजार है।
*अनिल कपूर के जल्द ही टीवी पर आने वाले सीरियल ‘24’ में कुछ और दिग्गज फिल्मी हस्तियों के आने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि अनुपम खेर, शबाना आजमी, राहुल खन्ना और रिचा चड्ढा के बाद अब ऋषि कपूर, नसीरूद्दीन शाह और कमल हासन को इस शो में लाने की तैयारी चल रही है। लेकिन क्या दर्शक इन्हें देखने के लिए टीवी से चिपकेंगे? यह शो के शुरू होने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
*निर्देशक सुभाष घई ‘चोली के पीछे क्या है...’ जैसे गाने से संगीत की दुनिया को हिला देने के बाद एक नया गाना अपनी अगली फिल्म ‘कांची’ में ला रहे हैं, जिसके बोल हैं ‘कंबल के नीचे क्या है...’। इस गाने में घई की कई पुरानी हीरोइनें नजर आएंगी, जिनमें महिमा चौधरी, मनीषा कोइराला, पेरिजाद जोराबियन, ईशा श्रावणी शामिल हैं। ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती भी गाने में होंगे। वाकई पब्लिक इंतजार करेगी।
विज्ञापन