{"_id":"da961806-e222-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"now-salman-and-shahrukh-face-to-face-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुजरात में आमने सामने होंगे शाहरुख-सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब गुजरात में आमने सामने होंगे शाहरुख-सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख और सलमान दोनों ही एक-दूसरे के सामने पड़ने से बचना चाहते हैं। लेकिन न चाहते हुए एक बार फिर इनका आमना-सामना गुजरात में हो रहा है।
विज्ञापन
जी हां, शाहरुख खान और सलमान गुजरात में आमने सामने होंगे। दरअसल, शाहरुख अपनी अगली फिल्म की शूटिंग गुजरात में करने वाले हैं और सलमान भी अगली फिल्म गुजरात में ही शूट करेंगे।
विज्ञापन
शाहरुख खान जल्द ही गुजराती डॉन के रूप में नजर आने वाले हैं। यह कॉमेडी फिल्म होगी। वे राहुल ढोलकिया की फिल्म में अलग तरह के किरदार में होंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात में होगी।
विज्ञापन
वही दूसरी तरफ सलमान खान सूरज बड़जात्या की फिल्म की शूटिंग भी गुजरात में ही करेंगे। शाहरुख खान की फिल्म रितेश और फरहान अख्तर प्रोडयूस करने जा रहे हैं और चूंकि फिल्म की डिमांड है पूरी शूटिंग गुजरात के ही कई इलाकों में होगी।
अब देखना यह है कि गुजरात का यह टकराव क्या गुल खिलाता है। यह दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।