{"_id":"95401314-91fb-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"now-salman-and-saif-worry-on-sanjay-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय की सजा से अब धड़क रहा होगा इनका दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय की सजा से अब धड़क रहा होगा इनका दिल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Mar 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त को सजा हो जाने के बाद सलमान खान और सैफ अली खान का दिल भी जोरो से धड़क रहा होगा। इन पर ऐसी धाराओं के तहत मामला चल रहा है जिसकी सजा में उन्हें कई साल जेल में रहने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौरान चिंकारा का मामला प्रकाश में आया था। फिल्म के कलाकार सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे पर चिंकारा की हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
इस मामले के मुख्य आरोपी सलमान खान हैं। उन्हें कई बार राजस्थान की अदालतों में हाजिर होना पड़ा है। बाकी कलाकार सहअभियुक्त माने गए हैं। इस मामले पर पिछले कई सालों से मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
संजय दत्त पर सजा तय होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं कि कहीं संजय के बाद सलमान और सैफ को भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
सलमान खान को आईपीसी की धारा 148 और शस्त्र कानून की धारा 27 से और अन्य आरोपियों को वन्यजीवन कानून की धारा 51 और आईपीसी की धारा 147 तथा 149 से मुक्त कर दिया था। बाकी धाराएं उन पर चल रहीं हैं।
हाई कोर्ट ने सलमान के मामले में सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 149 को भी जोड़ दिया था।