{"_id":"a2c6218a9bdab73b840c331c6bdef7bb","slug":"now-prabhu-deva-will-direct-horror-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रभुदेवा बनाएंगे हॉरर फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब प्रभुदेवा बनाएंगे हॉरर फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Wed, 24 Jul 2013 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन फिल्म 'वांटेड' और 'राउडी राठौड' और फैमिली ड्रामा 'रमैया वस्तावैया' बना चुके कोरियोग्राफर से निर्देशक बने प्रभुदेवा अब कुछ नया करना चाहते हैं। प्रभुदेवा अब हॉरर फिल्म बनाने के मूड में हैं।
विज्ञापन
प्रभुदेवा जल्द ही अपनी इस फिल्म पर काम शुरू करना चाहते हैं परंतु दुविधा यह है कि फिल्म का लीड एक्टर कौन होगा। हालांकि इस फिल्म की कहानी एक महिला भूत की होगी।
विज्ञापन
इस महिला भूत के लिए प्रभुदेवा ने कई बडी हीरोइन के नाम सोचे है परंतु वे नहीं चाहते हैं कि इस समय उनकी फिल्म से जुडी कोई भी बात किसी को पता चलें।
प्रभु का कहना है कि यदि उन्होंने यह बता दिया कि वे किस अभिनेत्री के नाम पर विचार कर रहे हैं तो हो सकता है कि वह अभिनेत्री डर जाएं और फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने से पहले ही न कह न दें।
विज्ञापन
फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। प्रभु हॉरर फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं. रामसे बद्र्स की उन्होंने तकरीबन सारी फिल्में देखी है।