{"_id":"2cacd184-6078-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"now-mai-krishna-hoon-will-release-25-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बार टली, अब 25 को रिलीज होगी 'मैं कृष्णा हूं' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कई बार टली, अब 25 को रिलीज होगी 'मैं कृष्णा हूं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 17 Jan 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रीडी एनीमेशन फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' अलग-अलग कारणों से तीन बार टली है। इस फिल्म को 2012 में ही रिलीज हो जाना था, पर यह फिल्म रिलीज नहीं हुई। एक शुक्रवार तो ऐसा हुआ कि इस फिल्म के पोस्टर भी मल्टीप्लेक्सों में चिपक गए, पर यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। अब यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
इस थ्रीडी एनीमेशन फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इस फिल्म में रितिक रोशन और कैटरीना कैफ जैसे कलाकारों का काम करना है। भले ही यह दोनों कलाकार मेहमान की भूमिका में हैं लेकिन फिल्म के पोस्टर और प्रोमों में इन्हें खूब प्रमोट किया जा रहा है। दर्शकों को ऐसा भी लग सकता है कि यह इन्हीं कलाकारों की फिल्म है। राजीव एस रुईया निर्देशित इस फिल्म में मुख्य किरदार में जूही चावला हैँ। इसके अलावा रजनीश दुग्गल और मिष्ठी मुखर्जी भी इस फिल्म में हैं। पूरी तरह से बच्चों के लिए बनाई गई इस फिल्म में लगभग सात जूनियर कलाकार हैँ।
विज्ञापन
इस एनीमेश फिल्म की दूसरी खासियत यह है कि इस फिल्म में पारंपरिक हिंदी फिल्मों की तरह गाने भी हैं। एक गाने को तो खुद जूही चावला ने गाया है। जिस दिन यह फिल्म रिलीज हो रही उसी दिन 'विश्वरूपम' और 'रेस 2' का भी प्रदर्शन हो रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कैटरीना कैफ और रितिक रोशन के तस्वीरों को पोस्टर में देखकर कितने दर्शक इस फिल्म का टिकट खरीदते हैं।
विज्ञापन