फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now kareena do a off beat film

अब फिल्म करने के तरीके बदलेंगी करीना

Thu, 19 Dec 2013 04:04 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Thu, 19 Dec 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
now kareena do a off beat film
करीना कपूर अब अपनी फिल्म को करने और उसे चुनने के तरीके बदलने जा रही हैं।
विज्ञापन


वाकई करीना कपूर अब कैरियर के उस मोड़ पर हैं, जहां वे अपनी फिल्मों के चयन में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। वह चाहती हैँ कि वह कुछ अलग दिखें।

इधर जानकारी मिली है कि वे जल्द ही देव बेनेगल की एक फिल्म में काम करने जा रही हैं। यह एक कलात्मक फिल्म है। कहने की जरूरत नहीं है कि इसका बजट भी तुलनात्मक रूप से काफी कम होगा।

हालांकि ऐसा कदम करीना पहली बार नहीं उठा रही हैं। इससे पहले वे चमेली जैसी एक छोटी फिल्म में वेश्या की भूमिका अभिनीत कर चुकी हैं। जहां तक निर्देशक देव बेनेगल का सवाल है, वे इससे पहले रोड मूवी जैसी फिल्म बना चुके हैं।
विज्ञापन


पानी की समस्या पर आधारित इस फिल्म ने प्रशंसा पाई थी और कई अवार्ड जीते थे। हाल ही में करीना एक इंटरव्यू में साफ कह चुकी हैं कि वे अब हर तरह की फिल्में करने के लिए तैयार हैं। बस, उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed