{"_id":"de065ee6c891ef1bc40606b5da40b8e1","slug":"now-deepika-and-ranbir-work-together-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका और रणबीर को लेकर नई फिल्म घोषित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका और रणबीर को लेकर नई फिल्म घोषित
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोन और रणबीर कपूर को लेकर एक नई फिल्म घोषित हो गई है। यह दोनों पूर्व प्रेमी हैं।
विज्ञापन
'ये जवानी है दीवानी' के सुपर डुपर हिट होने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से बनेगी।
फिल्म की सफलता का ही असर था कि इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो जाने के बाद भी यह दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखा रहे थे।
अब इम्तियाज अली ने इन दोनों को अपनी अगली फिल्म में साइन कर लिया है। इस फिल्म की शूटिंग अलगे साल शुरू होगी।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन इन दिनों अलग-अलग फिल्मों में व्यस्त हैं। इधर इम्तियाज अली भी अपनी नई फिल्म हाईवे की शूटिंग के अंतिम चरण में हैं।
ये तीनों ही अपने-अपने प्रोजक्ट खत्म करके इस नई फिल्म के साथ जुड़ेगें। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।