फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nora Fatehi once slapped her co star for misbehaving with her during Roar Tigers of the Sundarbans movie

Nora Fatehi: जब नोरा ने को-स्टार को सरेआम जड़ा थप्पड़, फिर सेट पर ही शुरू हो गया 'दे दनादन'

Wed, 01 Mar 2023 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Mar 2023 12:47 PM IST
सार

अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने साथ हुई एक बुरी घटना का जिक्र किया है, उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने को-एक्टर को सबक सिखाया था।

विज्ञापन
Nora Fatehi once slapped her co star for misbehaving with her during Roar Tigers of the Sundarbans movie
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री नोरा फतेही ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार को एक जोरदार थप्पड़ जड़ा था। नोरा ने को-स्टार के बुरे बर्ताव से तंग आकर यह कदम उठाया था। हाल ही में एक नोरा ने वह बुरा अनुभव याद करते हुए उस घटना का जिक्र किया है। आखिर क्या था पूरा मामला? आइए जानते हैं

विज्ञापन


बांग्लादेश में चल रही थी शूटिंग
एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि वह बांग्लादेश में 2014 में आई फिल्म 'रोर' की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान जंगल में शूटिंग चल रही थी कि अचानक को-स्टार ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने उसे सबक सिखाने के लिए थप्पड़ मारा। हालांकि, को-एक्टर भी चुप नहीं रहा उसने भी एक्ट्रेस के थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों के बीच बुरी तरह झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

Jaya Bachchan: घर में राजनीति से दूर रहती हैं जया बच्चन, बहू की बात बुरी लगने पर ऐसे करती हैं रिएक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी टूर को लेकर चर्चा में
नोरा कॉमेडी शो कपिल शर्मा में भी इस बात का जिक्र कर चुकी हैं, जब वह फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का प्रमोशन करने पहुंची थीं, तब उन्होंने इस घटना के बारे में बताया था। नोरा फिलहाल द एंटरटेनर्स शो के लिए अपने टूर को लेकर चर्चा में हैं। वह अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा समेत तमाम सितारों के साथ विदेश यात्रा करेंगी। सभी सितारे अटलांटा, टेक्सास, फ्लोरिडा और ऑकलैंड जैसे शहरों का दौरा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यू जर्सी में यह शो रद्द कर दिया गया है, क्योंकि वहां प्रमोटर्स ने भुगतान करने में गड़बड़ की है। 

Sharmila Tagore: 'सिर्फ घर का किराया देने के लिए भी कीं फिल्में' शर्मिला टैगोर ने खोला ऐसा राज कि उड़ गए होश

इस फिल्म में आएंगी नजर
नोरा बीते दिनों से महाठग सुकेश चंद्रशेखर के दो सौ करोड़ रुपये के ठगी मामले को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस से इस संबंध में कई बार पूछताछ की जा चुकी है। 
वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में नोरा पहली बार लीड रोल करती नजर आएंगी।
Anil Kapoor: दो एक्ट्रेस के साथ नर्वस हो गए थे अनिल, अभिनेता ने याद किए श्रीदेवी-उर्मिला की 'जुदाई' के किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed