फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   non bailable warrant issued against rakhi sawant making derogatory remarks on valmiki

राखी सावंत के खिलाफ फिर जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Fri, 02 Jun 2017 04:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 02 Jun 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
non bailable warrant issued against rakhi sawant making derogatory remarks on valmiki
राखी सावंत

ड्रामा क्वीन राखी सांवत की मुश्किलें घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। लुधियाना की एक अदालत ने राखी के खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इससे पहले भी उनके खिलाफ वारंट जारी हो चुका है। राखी सावंत पर वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप है। 

विज्ञापन


उन्होंने साल 2016 में महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद इस समुदाय के लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई 11 मई को होनी थी लेकिन राखी कोर्ट में मौजूद नहीं हुईं। पेश न होने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारेंट जारी किया गया था और आज इस मामले की सुनवाई की गई।
विज्ञापन


हालांकि राखी इस मुद्दे पर माफी भी मांग चुकी हैं। उन्होंने कहा था, 'मैंने सिर्फ वाल्मीकि जी का उदाहरण दिया था, जो मैं बचपन से पढ़ती आ रही थी। मैं किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ये भी दावा किया था कि जब से उन्होंने मीका सिंह और महर्षि वाल्मीकि की तुलना की है तभी से उन्हें धमकियां भी मिलने लगी थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed