{"_id":"d5c0ee70-9dd8-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"no-salman-khan-film-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शाहरुख से नहीं टकराएंगे सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब शाहरुख से नहीं टकराएंगे सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान के चाहने वालों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। बालीवुड के दबंग की इस साल कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी। ऐसा उनकी फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल पिछड़ने की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन
सल्लू के चाहने वालों को अपने स्टार को देखने के लिए अगले साल जनवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म 'मेंटल' की डेट आगे खिसका दी गई है।
विज्ञापन
अब यह फिल्म जनवरी 2014 में रिलीज होगी। फिल्म के लिए 135 दिनों की शूटिंग करनी है और अभी काफी काम बाकी है।
हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि इस साल के आखिरी में सलमान खान की फिल्म शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' से टकराएगी। अब ऐसा नहीं होने जा रहा है।
अरसे बाद ऐसा होने जा रहा है जब किसी साल में सलमान खान की कोई भी फिल्म रिलीज न हो। सलमान खान पिछले कई सालों से ईद के मौके पर फिल्म रिलीज करते आ रहे हैं। यह फिल्में सुपर हिट भी होती रही हैं।
विज्ञापन