{"_id":"de13d998-e3d3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"no-dubai-premiere-for-sanjay-dutt-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान ली गयी संजय दत्त की ख्वाहिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मान ली गयी संजय दत्त की ख्वाहिश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल जाने के बाद रिलीज हो रही संजय दत्त की पहली फिल्म 'पुलिसगीरी' का प्रीमियर दुबई में नहीं होगा। संजय दत्त ने एक चिट्ठी लिखकर यह इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
संजय दत्त की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'पुलिसगीरी' इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा प्रकाश राज और प्राची देसाई हैं।
संजय दत्त ने जेल से चिट्ठी लिखकर मान्यता से कहा था कि वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से कहें कि इस फिल्म का प्रीमियर दुबई में न करें।
संजय दत्त चाहते थे कि इस फिल्म के प्रमोशन में जो खर्चा आएगा उसे प्रमोशन में खर्च करने के बजाय उस राशि को उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों के बीच बांट दिया जाए।
विज्ञापन
मान्यता ने संजय दत्त की इस इच्छा के बारे में फिल्म से जुड़े लोगों को बता दिया था। अंतिम फैसला इस फिल्म के प्रोड्यूसर को ही करना था।
अब फैसला आ गया है। इस फिल्म से जुड़े लोगों ने संजय दत्त की इच्छा का सम्मान करते हुए दुबई में होने वाले प्रीमियर को रद्द कर दिया है।
अब इसी पैसे को उत्तराखंड के राहत कोष में भेजा जाएगा। पैसे कैसे भेजा जाएगा इसका फैसला होना अभी बाकी है।