{"_id":"be2d6736-8bca-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"no-dispute-between-me-and-gaury-say-shahrukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरी और मेरे बीच कोई मतभेद नहीं: शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गौरी और मेरे बीच कोई मतभेद नहीं: शाहरुख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता शाहरुख खान व उनकी पत्नी गौरी खान के बीच मतभेद को लेकर लगातार मीडिया में लगातार खबरें बनती रहती हैं। कभी प्रियंका चोपड़ा इसकी वजह बनीं तो कभी कोई और। अब शाहरुख ने साफ कर दिया है कि उनके और गौरी के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
इस बारे में शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं है। क्योंकि अक्सर लोग उनकी बातों को तरोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं। इंटरनेशनल वीमेंस डे के मौके पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके और गौरी के बीच कोई अनबन है तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कोई जवाब नहीं देना चाहते। अन्यथा इसके तोड़-मरोड़ के मतलब निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
शाहरुख ने कहा कि अगर अभी मैं कुछ भी कहूंगा तो उसे गलत तरीके से लोगों तक पहुंचाया जायेगा। मैं बस इतना जरूर कहना चाहूंगा कि मेरी जिंदगी बेहतरीन इसलिए है क्योंकि इसमें गौरी है। मेरी शादी को 21 साल हो चुके हैं और मैं बहुत खुश हूं कि गौरी मेरे साथ हमेशा रहीं। मेरे बहुत प्यारे बच्चे भी हैं और किसी भी आम परिवार की तरह वह सबको साथ रखती हैं।
विज्ञापन