फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   no big film this friday

यह हफ्ता भी 'दबंग 2' के नाम, नहीं आई कोई बड़ी फिल्म

Fri, 28 Dec 2012 12:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Dec 2012 12:52 PM IST
विज्ञापन
no big film this friday

इस शुक्रवार रिलीज हुई एकमात्र फिल्म 'टू नाइट इन सोल वैली' पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म 'दबंग 2' पर कोई असर नहीं डाल सकी है। नयी स्टारकॉस्ट और बैनर की इस फिल्म को मल्टीप्लेक्सों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने तरजीह नहीं दी है। यह फिल्म सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में तो कहीं रिलीज ही नहीं हुई।

विज्ञापन


 बड़े शहरों के कुछ मल्टीप्लेक्सों में एक या दो शो इस फिल्म के दिखाए गए। दर्शकों की कोई दिलचस्पी इस फिल्म को लेकर नहीं दिखी। मतलब साफ है कि यह सप्ताह भी 'दबंग 2' के नाम ही रहेगा। शुक्रवार को किसी और फिल्म के न होने की वजह से 'दबंग 2' आसानी के साथ 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच सकती है। अभी यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। नए साल की पूर्व संध्या और नए साल के पहले दिन दर्शक दिलचस्पी के साथ फिल्म देखते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म बड़ी संख्या में दर्शकों को बटोरेगी।
विज्ञापन


इस फिल्म के साथ दर्शकों के पास 'तलाश' फिल्म का भी विकल्प है। मल्टीप्लेक्सों में 30 नवंबर को रिलीज हुई आमिर खान की इस फिल्म के शो अभी तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा लोगों को अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी 786' के भी कुछ शो मिल सकते हैं। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज हुई थी। अगले सप्ताह जब कुछ नयी फिल्में आएंगी तब 'दबंग 2' को टक्कर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed