फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   No ban on yami gautam starrer film 'Article 370' in Gulf countries certification awaited

Yami Gautam : यामी को मिली खुशखबरी, नहीं लगाया गया है फिल्म ‘आर्टिकल 370’ पर खाड़ी देशों में बैन

Tue, 27 Feb 2024 04:52 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 04:52 PM IST
सार

फिल्म ‘आर्टिकल 370’ बनाने वालों के लिए यह यकीनन एक खुशखबरी है। खबर है ‘आर्टिकल 370’ पर खाड़ी देशों में बैन नहीं लगाया गया है। 

विज्ञापन
No ban on yami gautam starrer film 'Article 370' in Gulf countries certification awaited
yami gautam - फोटो : instagram

विस्तार

हाल ही में खबर आई थी कि यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ पर खाड़ी देशों में बैन लगा दिया गया है। लेकिन अब खबर है कि ऐसा कोई बैन नहीं लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘आर्टिकल 370’ को खाड़ी देशों में बैन नहीं किया गया है। बल्कि कुछ खाड़ी देशों में फिल्म सर्टिफिकेशन का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


नहीं लगा है बैन 
फिल्म ‘आर्टिकल 370’ बनाने वालों के लिए यह यकीनन एक खुशखबरी है। इससे पहले, फिल्म की पब्लिक रिलेशन टीम की तरफ से ऐसा कहा गया था कि फिल्म को गल्फ कंट्रीज में बैन कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह फिल्म एक एक्शन-पाॅलिटिकल ड्रामा है, जिसमें यामी गौतम ने लीड रोल प्ले किया है। नेशनल अवाॅर्ड विनर आदित्य सुहास जांभले ने इसका निर्देशन किया है, तो ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर इसके निर्माता हैं। बीती 23 तारीख को यह सिनेमाघरों में रिलीज  हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Anant Ambani-Radhika: अनंत की तरह पशु प्रेमी हैं राधिका, अंबानी के लाडले ने कहा- शादी के बाद मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन
विज्ञापन



यामी को है पूरा विश्वास
फिल्म में यामी गौतम ने एक खुफिया अधिकारी जूनी हकसर का किरदार निभाया है। यह फिल्म जम्मू.कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने पर बनाई गई है। यामी  ने अपनी फिल्म के बारे में हाल ही में कहा कि उन्हें फिल्म के अच्छा परफाॅर्म करने पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है हमारी फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। इसके विषय के बारे में जानकर लोग इसे देखना चाहेंगे। यूथ को यह जरूर देखनी चाहिए क्योंकि इसमें किसी तरह का प्रचार नहीं किया गया है।’


यह भी पढ़ें:  Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने दिए राजनीति में जाने के संकेत, बोलीं- 'मुझे लगता है यही सही समय'


खुश हैं रिस्पाॅन्स से 
फिल्म में प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर भी अहम रोल निभा रहे हैं। आदित्य धर ने फिल्म के बारे में कहा था कि उन्होंने फिल्म को अच्छा बनाने में पूरी मेहनत की है। इसमें असली कहानी और उससे जुड़ा संघर्ष दिखाया गया है। बाकी सब दर्शकों पर निर्भर करता है। दर्शकों से अच्छा रिस्पाॅन्स मिला, इससे हम काफी खुश है।गौरतलब है कि फिल्म बाॅक्स आॅफिस आस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में कहा था कि उन्हें पता चला है कि आर्टिकल 370 पर बनाई गई फिल्म इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि इसके जरिए लोगों को सही जानकारी मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed