फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nirmal kapoor last rites anil kapoor breaks down after mother funeral friends jackie shroff consoled him video

Anil Kapoor: दुख की घड़ी में अनिल के साथ दिखे उनके सबसे खास दोस्त, यूजर्स ने की तारीफ

Sat, 03 May 2025 04:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 May 2025 04:19 PM IST
सार

Anil Kapoor-Jackie Shroff: अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई 2025 को निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार 3 मई को पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ। इस दौरान जैकी श्रॉफ अपने दोस्त अनिल कपूर को सांत्वना देते दिखे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
nirmal kapoor last rites anil kapoor breaks down after mother funeral friends jackie shroff consoled him video
अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई 2025 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शनिवार, 3 मई को उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान कपूर परिवार को सांत्वना देने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अनिल कपूर का उनके खास दोस्त जैकी श्रॉफ के साथ भावुक पल, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इस वीडियो में जैकी अपने दोस्त अनिल को इस दुख की घड़ी में संभालते नजर आए, जिसे देखकर यूजर्स उनकी दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं

जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की दोस्ती की मिसाल
इस दुखद मौके पर अनिल कपूर के सबसे करीबी दोस्त जैकी श्रॉफ उनके साथ मजबूती से खड़े दिखे। एक वायरल वीडियो में जैकी को अनिल के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सांत्वना देते देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और यूजर्स ने जैकी की इस संवेदनशीलता और दोस्ती की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने की तारीफ
वायरल वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, 'जैकी श्रॉफ जैसे दोस्त हर किसी को मिलें। अनिल कपूर के लिए यह कितना बड़ा सहारा होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह दोस्ती बॉलीवुड में मिसाल है। जैकी भाई का दिल बहुत बड़ा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राम लखन'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अनिल कपूर अपने जैकी दादा का बिडू है।'

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं अनिल-जैकी
जैकी  श्रॉफ और अनिल कपूर की दोस्ती दशकों पुरानी है। दोनों ने 'राम लखन', '1942: ए लव स्टोरी', और 'परिंदा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। जैकी अक्सर फिल्मों में अनिल कपूर के बड़े भाई बने हैं, जबकि हकीकत में वह अनिल से एक वर्ष छोटे हैं। जैकी ने हमेशा अनिल को अपने परिवार का हिस्सा माना है। ऐसे में इस मुश्किल समय में जैकी श्रॉफ अपने दोस्त अनिल कपूर का सहारा बने।
Top Opening Movies: 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हिंदी फिल्में, कौन से नंबर पर है अजय देवगन की 'रेड 2'?

निर्मल कपूर का निधन पर परिवार का बयान
निर्मल कपूर मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी और अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर व रीना कपूर मारवाह की मां थीं। वह 11 पोते-पोतियों, जिनमें सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और चार परपोतों की दादी थीं। कपूर परिवार ने शुक्रवार रात एक बयान जारी कर कहा, '2 मई 2025 को निर्मल कपूर ने अपने प्रियजनों के बीच शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया, अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक दयालु दामाद, और अनमोल यादें छोड़ीं।' बयान में यह भी कहा गया कि उनका उदार स्वभाव और असीम प्यार सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed