फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   New Year 2024 Be happy but jara hatke jara bachke Delhi Police spread awareness in filmy style on 31 december

New Year 2024: 'मस्त में रहने का लेकिन जरा हटके जरा बचके', दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में फैलाई जागरूकता

Sun, 31 Dec 2023 07:16 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 31 Dec 2023 07:16 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों में जागरूकता फैलाई है। पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
New Year 2024 Be happy but jara hatke jara bachke Delhi Police spread awareness in filmy style on 31 december
दिल्ली पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर की 'एनिमल' से लेकर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' तक, दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने नागरिकों को नए वर्ष की पूर्व संध्या को सुरक्षित रूप से मनाने के तरीके को याद दिलाने के लिए हिंदी फिल्मों और शो के कई शीर्षकों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का खास संदेश 

नए वर्ष की पूर्व संध्या जश्न का आह्वान करती है, लेकिन कभी-कभी लोगों के लापरवाह रवैये के कारण यह दिन एक बुरे सपने में बदल सकता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि 31 दिसंबर की रात हर किसी के पास सुरक्षित और आनंदमय समय हो। इससे पहले कि आप सभी नए वर्ष के जोश में डूब जाएं, दिल्ली पुलिस की फिल्मी लेकिन सावधान रहने की महत्वपूर्ण बात पढ़ना न भूलें।

विज्ञापन


Thalapathy 68: 'दलपति68' के शीर्षक से उठा पर्दा, विजय की फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का नया पोस्टर भी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मी अंदाज में फैलाई जागरूकता 

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा है, 'नए वर्ष की पूर्व संध्या पर मस्त में रहने का लेकिन जरा हटके जरा बचके। अगर एनिमल बन कर बवाल या नॉन स्टॉप धमाल मचाया तो कहीं ऐसा न हो कि 2024 का पहला दिन द ग्रेट इंडियन फैमिली के बजाएं इंडियन पुलिस फोर्स के साथ मनाना पड़े।'

Salaar: नए वर्ष की पूर्व संध्या पर 'सलार' के निर्माताओं का फैंस को बड़ा तोहफा, जारी हुआ नया डायलॉग प्रोमो

सुरक्षा को भगवान भरोसे न रखें-दिल्ली पुलिस 

पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, 'सैम बहादुरी इसी में है कि सुरक्षा को भगवान भरोसे न रखें। आखिरकार, आप भी किसी का भाई, किसी की जान हो।' इसके साथ दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने पोस्ट में न्यू ईयर, न्यू ईयर इव और न्यू ईयर 2024 जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'हाहाहाहा बिल्कुल फिल्मी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed