फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   new style of stars, one film in one year

चल पड़ा एक साल में एक फिल्म का फंडा

Sat, 01 Jun 2013 05:02 PM IST
अर्चना तिवारी/फीचर डेस्क
अर्चना तिवारी/फीचर डेस्क Updated Sat, 01 Jun 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
new style of stars, one film in one year

एक दौर था जब किसी कलाकार की कोई फिल्म हिट होती थी और वह धड़ाधड़ एक के बाद एक फिल्म साइन कर लेता था। अब सितारे समझदार हो गए हैं। फिल्म हिट होने के बाद भी वह साल में एक ही फिल्म कर रहे हैं।

विज्ञापन


अब यह ट्रेंड बदल रहा है। अब कैरियर की शुरुआत और शुरुआत में ही प्रसिद्धि पा लेने वाले सितारे उसे कैश कराने में जल्दबाजी नहीं कर रहे। नए सितारे एक साल में एक फिल्म का फंडा अपना रहे हैं। बीते साल मई में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इशकजादे’ रिलीज हुई थी। उसके बाद इस साल फिल्म ‘औरंगजेब’ आई।
विज्ञापन


आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विकी डोनर' 2012 की फिल्म है, तो दूसरी फिल्म ‘नौटंकी साला’ इस साल रिलीज हुई। यामी गौतम के साथ भी ऐसा ही हुआ और वह अब फिल्म ‘हमारा बजाज’ में दोबारा आयुष्मान के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी एक बार में एक फिल्म का फंडा अपनाते लग रहे हैं। आलिया के पास ‘टू स्टेट्स’ और ‘हाईवे’ है। `हाईवे' 2013 की रिलीज है, तो `टू स्टेट्स' 2014 की।  

2012 में `स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद सिद्धार्थ के पास ‘हंसी तो फंसी’ 2013 और ‘द विलेन’ 2014  की फिल्में हैं। फिल्म ‘काय पो चे’ से चर्चा में आए सुशांत सिंह राजपूत `इशकजादे' फेम परिणीति चोपड़ा के साथ यशराज बैनर की फिल्म में नजर आएंगे।


इसके साथ ही ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से चर्चा में आई रिचा भी काफी समय बाद फिल्म ‘फुकरे’ में नजर आएंगी। वहीं `रॉकस्टार' के बाद अब नरगिस फाखरी की दूसरी फिल्म ‘मद्रास कैफे’ रिलीज को तैयार है। वरुण कपूर भी इसी लीक पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed