{"_id":"65d1c9608f0b889f840072a3","slug":"new-poster-released-of-bollywood-actor-sidharth-malhotra-upcoming-movie-yodha-fans-excited-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का नया पोस्टर आया, दिखा जोश से भरा एक्शन अवतार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का नया पोस्टर आया, दिखा जोश से भरा एक्शन अवतार
Sun, 18 Feb 2024 02:49 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:49 PM IST
सार
फिल्म के नए रिलीज किए गए पोस्टर में सिद्धार्थ का एक्शन मोड साफ नजर आ रहा है। सिड के नए अवतार को दिखाने वाले इस पोस्टर के बाद कल फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
sidharth malhotra
- फोटो : instagram
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म तो मार्च में रिलीज होगी लेकिन फिलहाल फैंस के लिए हाजिर है फिल्म का नया दमदार पोस्टर। आपको उत्साहित करने के लिए यह पोस्टर काफी है। इसमें लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन अंदाज कुछ हटकर और आक्रमक नजर आ रहा है। अगर आप सिद्धार्थ के फैन हैं, तो इसे देखने के बाद आप जरूर टीजर का इंतजार करेंगे!
टीजर रिलीज होगा कल
रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के बाद अब सिद्धार्थ ‘योद्धा’ से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस फिल्म की खासियत यह है कि सिद्धार्थ इसमें जबर्दस्त एक्शन सीन्स करते नजर आने वाले हैं। फिल्म के नए रिलीज किए गए पोस्टर में सिद्धार्थ का एक्शन मोड साफ नजर आ रहा है। सिड के नए अवतार को दिखाने वाले इस पोस्टर के बाद कल फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन सागर और पुष्कर ओझा मिलकर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका ने लुटाया लाडली मालती पर प्यार
विज्ञापन
सिद्धार्थ का दमदार अंदाज
सिद्धार्थ ने खुद भी इस नए पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। इस पोस्टर में उनके हाथों में बंदूक नजर आ रही है और वह अपने टारगेट पर नजर गढ़ाए हैं। पोस्टर में जंग के लिए तैयार दिखते सिद्धार्थ का लुक बेहतरीन और जोशीला नजर आ रहा है। फैंस ने भी उनके इस अंदाज की काफी तारीफ की है। फिल्म की टैगलाइन ‘ब्रेस फोर इंपेक्ट’ भी अपनी ओर ध्यान आकर्षित करती है। पोस्टर शेयर करने के साथ सिद्धार्थ ने लिखा है -‘फोकस सेट है, गंतव्य सामने है!’ इसके साथ ही सिद्धार्थ ने एक फायर इमोजी भी लगाया है। गौरतलब है कि यह फिल्म आगामी 15 मार्च को थियेटर्स में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi14: अभिषेक कुमार नहीं आएंगे रोहित शेट्टी के शो में नजर, कहीं क्लोस्टोफॉबिया तो नहीं है वजह!
फैंस भी उत्साहित
सिद्धार्थ की फिल्म के इस नए पोस्टर के आने के बाद फैंस भी काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा—'पोस्टर आ गया, अच्छा लगा अब तो टीजर का इंतजार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब तो 'योद्धा' के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि सिद्धार्थ का आक्रामक अंदाज एकदम रियल लगा।

View this post on Instagram