फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss17 fame Abhishek Kumar is not going to participate in khatron ke khiladi 14 click here to know reason

Khatron Ke Khiladi14: अभिषेक कुमार नहीं आएंगे रोहित शेट्टी के शो में नजर, कहीं क्लोस्टोफॉबिया तो नहीं है वजह!

Sun, 18 Feb 2024 01:51 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 18 Feb 2024 01:51 PM IST
सार


निर्देशक रोहित शेट्टी जब 'बिग बॉस' के घर में आए थे तब उन्होंने अभिषेक कुमार को अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सेलेक्ट किया था। अभिषेक ही वे पहले प्रतियोगी थे जिन्होंने रोहित शेट्टी के दिए टास्क को करके दिखाया था और रोहित ने उन्हें अपने को अपने शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

विज्ञापन
Bigg Boss17 fame Abhishek Kumar is not going to participate in khatron ke khiladi 14 click here to know reason
रोहित शेट्टी अभिषेक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से अभिनेता अभिषेक कुमार को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली है। इस शो के बाद से ही वे लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, खबर आई थी कि अभिषेक रोहित शेट्टी के हिट शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आएंगे, लेकिन अब सूत्रों की मानें तो अभिनेता ने इस शो में भाग लेने से मना कर दिया है। 

अभिषेक नहीं आएंगे नजर 
निर्देशक रोहित शेट्टी जब 'बिग बॉस' के घर में आए थे तब उन्होंने अभिषेक कुमार को अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सेलेक्ट किया था। अभिषेक ही वे पहले प्रतियोगी थे जिन्होंने रोहित शेट्टी के दिए टास्क को करके दिखाया था और रोहित ने उन्हें अपने को अपने शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। अभिषेक इस बात से काफी खुश भी दिखाई दिए थे। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' को करने से मना कर दिया है।  
विज्ञापन


Bigg Boss: मन्नारा चोपड़ा ने महिला श्रेणी के विजेता टैग पर किया बचाव, शो की लड़कियों पर किया ये कटाक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


'क्लोस्टोफॉबिया' है वजह! 
अभिषेक कुमार इन दिनों मन्नारा चोपड़ा के साथ एक वीडियो की शूटिंग में व्यस्त हैं। दर्शकों में उन्हें और मन्नारा को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक रोहित शेट्टी के शो में अब भाग नहीं लेंगे। उन्हें कीड़ों-मकोड़ो से काफी डर लगता है। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक ने मेकर्स को बताया है कि उन्हें क्लोस्टोफॉबिया है। वे इस डर की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 

सरगुन की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटनेट का पारा

'खतरों के खिलाड़ी 14'  के खिलाड़ी 
रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में शामिल होना टेलीविजन जगत के सितारों के लिए बड़ी बात है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में 'बिग बॉस 17' के विजेता विनर मुनव्वर फारूकी के अलावा मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय भी स्टंट परफॉर्म करती नजर आ सकती हैं। इनके अलावा 'खतरों के खिलाड़ी 14' में शोएब इब्राहिम और हैली शाह भी दिखाई देंगे। दर्शकों में रोहित शेट्टी के इस शो के लिए अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed