फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Netizens Showing love and support to Arjun Kapoor latest post in contrast to the negativity he faced in past

'आप प्यार के हकदार हैं'; अचानक बदले नेटिजन्स के सुर; अर्जुन कपूर के पोस्ट पर बांधे तारीफों के पुल

Wed, 18 Feb 2026 06:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Feb 2026 06:57 PM IST
सार

Arjun Kapoor Post: अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी वीडियो और फोटोज यहां शेयर करते हैं। अधिकांश बार ऐसा होता है कि वे ट्रोल्स के निशाने पर होते हैं। मगर, अर्जुन के हालिया पोस्ट पर नेटिजन्स प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Netizens Showing love and support to Arjun Kapoor latest post in contrast to the negativity he faced in past
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अर्जुन कपूर के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर नेटिजन्स का रुख मानो एकदम बदल गया है। दरअसल, मामला यह है कि अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं। लोग अधिकांश बार उनके पोस्ट पर नेगेटिव रिएक्शन देते हैं। मगर, एक्टर के हालिया पोस्ट पर यूजर्स भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। 

विज्ञापन

अर्जुन कपूर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पर यूजर्स ने लुटाया प्यार
अर्जुन कपूर ने आज बुधवार 18 फरवरी को इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की है। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, जिसमें अर्जुन हाथ में चश्मा थामे पोज देते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'स्पष्टता सब कुछ बदल देती है'। एक्टर के इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने प्यार की बौछार कर दी है। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन ने लिखा, 'आप सिर्फ प्यार के हकदार'
अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने एक्टर को अपना सपोर्ट जताया है। अधिकांश यूजर्स के पॉजिटिव रिएक्शन देख अर्जुन के फैंस ने इस बदलाव का स्वागत किया। एक ने लिखा, 'आप सिर्फ प्यार के हकदार हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'याद रखिए, वे एक बेहतरीन इंसान हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'आपको देखकर बहुत अच्छा लगा। आप हमेशा खुश रहें'। अधिकांश नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'नो ट्रोलिंग बटन'। कुछ यूजर्स लव और फायर इमोजी बनाकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सकारात्मकता पर दिया यूजर्स ने जोर
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कई यूजर्स सोशल मीडिया पर करुणा, दया और पॉजिटिविटी की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमें नहीं पता कि लोग दिमागी तौर पर क्या झेल रहे हैं, इसलिए दयालु बनें'। एक यूजर ने तारीफों भरे रिएक्शन देख लिखा है, 'आज ट्रोलिंग बटन नहीं है'। अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed