Tooth Pari: शांतनु और तान्या की 'टूथ परी' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी नेटफ्लिक्स की वैम्पायर लव स्टोरी
शांतनु इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज टूथ परी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं, जिसकी घोषणा वर्ल्ड ओरल हाइजीन डे पर की गई थी। नेटफ्लिक्स ने शो का टीजर भी जारी कर दिया है। अब दर्शकों के सामने इसका फर्स्ट लुक भी आ गया है।
विस्तार
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शांतनु माहेश्वरी अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शांतनु अपनी तस्वीरों और डांस वीडियोज को लेकर फैंस के बीच लोकप्रिय रहते हैं। शांतनु इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज टूथ परी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं, जिसकी घोषणा वर्ल्ड ओरल हाइजीन डे पर की गई थी। नेटफ्लिक्स ने शो का टीजर भी जारी कर दिया है। अब दर्शकों के सामने इसका फर्स्ट लुक भी आ गया है।
डेंटिस्ट के किरदार में नजर आएंगे शांतनु
शांतनु की इस आगामी वेब सीरीज में वह एक डेंटिस्ट के किरदार में नजर आएंगे, जिनके क्लिनिक में अभिनेत्री की एंट्री होती है। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री तान्या, शांतनु के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह देसी अंदाज में वैंपायर की लव स्टोरी है। यह वेब सीरीज 20 अप्रैल को प्लेटफार्म पर स्ट्रीम की जा रही है। फैंस इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
देसी अंदाज में वैंपायर की लव स्टोरी है
इस वेब सीरीज के टीजर में साफ देखा जा सकता है कि तान्या रूमी की भूमिका अदा कर रही हैं। वह शांतनु, जो डॉक्टर के किरदार में है, उनके पास जाती हैं। डॉक्टर रूमी का मुंह खुलवाते हैं और जैसे ही वह मुंह खोलती हैं डॉक्टर का अपने ही औजारों से हाथ में एक कट लग जाता है और उनके खून की एक बूंद तान्या के मुंह में चली जाती है, जिससे रूमी को बहुत ही अच्छा अहसास होता है क्योंकि वह एक वैम्पायर हैं। डॉक्टर यह सब देखकर बेहोश हो जाते हैं।
सीरीज की कहानी कोलकाता के परिवेश पर आधारित है
आपको बता दें कि ‘टूथ परी’ को बंगाली डायरेक्टर ने प्रतीम दासगुप्ता किया है। इस सीरीज की कहानी कोलकाता के परिवेश पर आधारित है। इस फिल्म में शांतनु के अलावा सिकंदर खेर, आदिल हुसैन, रेवती, सास्वत चटर्जी, तिलोत्तमा शोम और अन्य कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज 20 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट की जाएगी। टीजर देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।