फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ness Wadia threw burning cigarettes at my face says Priety Zinta

प्रीति पर नेस ने फेंकी थी जलती सिगरेट

Wed, 23 Jul 2014 12:13 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Ness Wadia threw burning cigarettes at my face says Priety Zinta

आईपीएल मैच के दौरान प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच हुए कथित झगड़े में एक नया मोड़ आया है। इस बार प्रीति जिंटा का बयान हैरान करने वाला है। प्रीति जिंटा ने कहा है कि उनके पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम के सहमालिक नेस वाडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में 30 मई को हुई घटना से पहले उनके चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंकी थी। इसके अलावा उन्हें कमरे में बंद भी किया था।

विज्ञापन

पुलिस को लिखी है चिट्ठी

Ness Wadia threw burning cigarettes at my face says Priety Zinta

मुंबई पुलिस के आयुक्त राकेश मारिया को लिखे पत्र में प्रीति ने कहा है कि पिछले कुछ समय से मेरे प्रति नेस का बर्ताव लगातार आक्रामक और हिंसक होता जा रहा था। मेरे चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंकने से लेकर मुझे कमरे में बंद करने और मुझसे बदसलूकी करने तक, मैंने उसके साथ सब देखा है। मैं खुद उनके बदले व्यवहार से चकित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून को दिया था पत्र

Ness Wadia threw burning cigarettes at my face says Priety Zinta

प्रीति जिंटा ने 30 जून को यह पत्र तब सौंपा था जब वह विदेश जाने की इजाजत मांगने के लिए उनसे मिली थीं। इस मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रीति ने पत्र में लिखा, 'मैं बस चाहती हूं कि नेस वाडिया को मुझसे दूर रखा जाए। मैँ अब सुकून की जिंदगी जीना चाहती हूं। प्रीति ने खुद के डरे होने की बात भी कही थी।

विज्ञापन

ये हुआ था उस रात

Ness Wadia threw burning cigarettes at my face says Priety Zinta

यदि आप प्रीति और नेस के बीच हुए इस झगड़े के बारे में न जानते हों तो जान लीजिए।  12 जून को पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में प्रीति ने आरोप लगाया था कि 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान वाडिया ने उनसे छेड़छाड़ की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी। आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति और वाडिया दोनों का मालिकाना हक है। इसके बाद से ही यह विवाद कई मोड़ ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed