{"_id":"648af57d37ace716670d9f35","slug":"neena-gupta-talks-about-her-new-film-hindi-vindi-she-is-excited-to-start-film-shooting-in-australia-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neena Gupta: 'हिंदी विंदी' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं नीना गुप्ता, ऑस्ट्रेलिया में करेंगी फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neena Gupta: 'हिंदी विंदी' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं नीना गुप्ता, ऑस्ट्रेलिया में करेंगी फिल्म की शूटिंग
Thu, 15 Jun 2023 05:03 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:03 PM IST
सार
नीना गुप्ता जल्द ही अपनी नई फिल्म 'हिंदी विंदी' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू करने वाली हैं, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
नीना गुप्ता
- फोटो : social media
विस्तार
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता जल्द ही 'हिंदी विंदी' नाम की फिल्म में नजर आएंगी। वह इस फिल्म हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में वह एक दादी की भूमिका निभाएंगी, जो ऑस्ट्रेलिया में अपने पोते से मिलने जाती हैं। यह फिल्म एक ऑस्ट्रेलियाई-भारतीय लड़के के परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दिखाया जाएगा कि वह कैसे हिंदी सीखता है और कैसे वह अपनी सांस्कृतिक पहचान को अपनाता है। अब इस फिल्म के बारे में नीना ने बात की है।
विज्ञापन
Khal Nayak: 'खलनायक' के 30 साल पूरे होने पर भावुक हुए संजय दत्त, जैकी श्रॉफ-माधुरी दीक्षित के लिए कही यह बात
विज्ञापन
फिल्म पर क्या बोलीं नीना गुप्ता
नीना गुप्ता ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ''हिंदी-विंदी में मुख्य भूमिका निभाकर मुझे खुशी हो रही है। हिंदी भाषा मेरे दिल के करीब है और यह फिल्म एनआरआई दर्शकों के सामने हिंदी को सबसे आगे लाती है। टीम को दिलचस्प कहानियां सुनाने का शौक है। मैं शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं, जो जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी।" फिल्म में अन्य कलाकारों में मिहिर आहूजा और शैनन के शामिल हैं।
विज्ञापन
Adipurush: 'आदिपुरुष' को मिला आमिर खान का साथ, रिलीज से पहले सुपरस्टार ने कह दी यह बड़ी बात
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्देशन अली सईद करेंगे। इसकी पटकथा जय शर्मा ने लिखी है। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी। 'हिंदी विंदी' फिल्म का निर्माण अनिकेत देशकर करेंगे। जावेद-मोहसिन संगीत देंगे। यह फिल्म मई 2024 में रिलीज होगी। नीना गुप्ता को पिछले एक दशक में 'मुल्क', 'बधाई दो', 'पंगा', '83', 'अलविदा' और 'वीरे दी वेडिंग' में उनकी भूमिकाओं के लिए सराहा गया है।
Bollywood Celebs: पाकिस्तानी फिल्मों में अदाकारी का दम दिखा चुके हैं ये भारतीय सितारे, आखिरी नाम कर देगा हैरान