{"_id":"379e3bc2-a598-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"neck-and-neck-fight-between-nautanki-saala-and-commando","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कमांडो' ने दी 'नौटंकी साला' को तगड़ी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कमांडो' ने दी 'नौटंकी साला' को तगड़ी टक्कर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों 'नौटंकी साला' और 'कमांडो' ने अच्छा कारोबार किया है। यह दोनों ही फिल्में औसत दर्शक खींचने में सफल रहीं। खास बात यह रही कि 'नौटंकी साला' और कमांडो दोनों में ही नेक टू नेक फाइट देखने को मिली।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार कॉमेडी की टक्कर एक्शन से थी। रोहन शिप्पी निर्देशित फिल्म 'नौटंकी साला' का मुकाबला एक्शन फिल्म 'कमांडो' से था। दर्शकों ने इन दोनों ही फिल्मों में बराबर की दिलचस्पी लेकर दिखाया कि उन्हें एक्शन भी पसंद है और कॉमेडी भी।
विज्ञापन
हालांकि 'नौटंकी साला' ने कमांडो ने थोड़ी बढ़त ली है। जबकि रिलीज के दिन शुक्रवार को 'कमांडो' का कलेक्शन 'नौटंकी साला' पर भारी था। बाकी के दो दिनों में 'नौटंकी साला', 'कमांडो' पर हावी होती दिखी।
विज्ञापन
'नौटंकी साला' ने शुक्रवार को सवा तीन करोड़ के साथ ओपनिंग की। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 4 करोड़ से अधिक कमाए। छुट्टी होने का बड़ा लाभ इस फिल्म को मिला। रविवार को इस फिल्म ने साढ़े चार करोड़ कमाए। इस तरह 'नौटंकी साला' ने तीन दिनों में लगभग 11 करोड़ 75 लाख रूपए की कमाई कर ली।
रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'कमांडो' ने शुक्रवार को तीन करोड़ 70 लाख की ओपनिंग ली। रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा लुढ़क गया। शनिवार को इस फिल्म ने सिर्फ 3 करोड़ 40 लाख कमाए। रविवार को इस फिल्म ने एक बार फिर कमबैक करते हुए करीब चार करोड़ की आमदनी की।
इस तरह विद्युत जामवाल की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में 11 करोड़ 10 लाख रूपये कमाने में सफल रही। यह फिल्म रिलीज हुई दूसरी फिल्म से लगभग 65 लाख रूपये पीछे हैं।
रोहन सिप्पी की फिल्म 'नौटंकी साला' एक हास्य फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना और कुनाल राय कपूर ने मजेदार अभिनय किया है। 'कमांडो' एक एक्शन फिल्म है जिसे दिलीप घोष ने निर्देशित किया है।