Aryan Khan Case: आर्यन खान ड्रग केस के पंच गवाह प्रभाकर सेल का निधन, वकील ने बताया सच
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद समीर वानखेड़े पर आरोप लगाने वाले प्रभाकर सेल का निधन हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए पंच गवाह प्रभाकर सेल की मौत हो गई है। उनके वकील तुषार खंडारे ने बताया कि शुक्रवार (एक अप्रैल) को चेंबूर के माहुल इलाके में स्थित अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर का निधन हो गया। प्रभाकर का पार्थिव शरीर शनिवार (दो अप्रैल) सुबह 11 बजे अंधेरी स्थित उनके घर लाया गया।
कौन थे प्रभाकर सेल?
स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल का दावा था कि वह केपी गोसावी के पर्सनल बॉडीगार्ड थे। बता दें कि केपी गोसावी वहीं हैं, जिसकी आर्यन के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इतना ही नहीं, प्रभाकर सेल ने हलफनामे में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आरोप भी लगाया था। सेल का कहना था कि वानखेड़े मामले के स्वतंत्र गवाह आरोपियों को खरीदने की कोशिश कर रहे थे।
ड्रग केस के प्रमुख गवाह थे प्रभाकर
प्रभाकर सेल को इस मामले में प्रमुख गवाह माना जाता था। प्रभाकर के अनुसार, ड्रग्स केस मामले में 25 करोड़ रुपये के भुगतान पर चर्चा भी थी, जिसमें एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को आठ करोड़ रुपये देने का दावा किया गया था। बता दें कि पहले एनसीबी जांच का नेतृत्व कर रहा था, लेकिन प्रभाकर के दावे के बाद एनसीबी हरकत में आई और समीर वानखेड़े व अन्य के बयान दर्ज करने के लिए पांच सदस्यीय टीम को मुंबई भेज दिया।