Trailer Out: रॉबर्ट डी नीरो स्टारर 'अबाउट माय फादर' का ट्रेलर आउट, थिएटर में इस दिन लोगों को हंसाएगी फिल्म
हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर लौरा टेरुसो के निर्देशन में बनी फिल्म 'अबाउट माय फादर' का धमाकेदार ट्रेलर आज यानी 23 फरवरी को रिलीज हो गया। टेरुसो की इस फिल्म में दिग्गज कॉमेडी एक्टर्स में से एक किम कैटरॉल और लेस्ली बिब के साथ सेबस्टियन मानिकेल्को भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर लौरा टेरुसो के निर्देशन में बनी फिल्म 'अबाउट माय फादर' का धमाकेदार ट्रेलर आज यानी 23 फरवरी को रिलीज हो गया। टेरुसो की इस फिल्म में दिग्गज कॉमेडी एक्टर्स में से एक किम कैटरॉल और लेस्ली बिब के साथ सेबस्टियन मानिकेल्को भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। डायरेक्टर लौरा टेरुसो की यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो अपने हास्य किरदारों के साथ थिएटर में लोगों को खुब हंसाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होती ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। अब तक 'अबाउट माय फादर' के ट्रेलर को लगभग 31 हजार लोग देख चुके हैं इसके साथ लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। फिल्म 'अबाउट माय फादर' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Lionsgate India (@lionsgateindia)सेबस्टियन मैनस्काल्को के जीवन पर आधारित है फिल्म
यह फिल्म लोकप्र पर आधारित है। रिलीज किए गए ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि किस तरह अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेबस्टियन मानिकेलको अपने पिता को अपनी प्रेमिका के परिवार से मिलवाने के लिए ले जा रहा है। जैसे ही दोनों परिवार मिलते हैं वैसे ही एक के बाद एक हरकतें करते हुए कॉमेडी शुरू हो जाती है।
फिल्म को लेकर पीवीआर पिक्चर्स के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने कहा,"आइडिया दर्शकों को हर बार एक संपूर्ण और यादगार अनुभव के साथ रोमांचित करने के लिए है! 'माई फादर' एक ऐसी फिल्म है जो निश्चित रूप से हमारे दर्शकों को दिल से खुश करेगी। वास्तव में, दिलचस्प बात यह है कि रॉबर्ट डी नीरो खुद उन प्रोजेक्ट के बारे में बेहद चयनात्मक हैं, जिनके साथ वह जुड़ना चाहते हैं। इसलिए हम उन्हें इस फिल्म के साथ बेंचमार्क को फिर से बढ़ाते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म के साथ, हम अपने जुड़ाव को और मजबूत करने की उम्मीद कर रहे हैं। "
Feathers will be ruffled. ABOUT MY FATHER – only in theaters this memorial day weekend. pic.twitter.com/tYzXbHoz5w
— Lionsgate India (@LionsgateIndia) February 23, 2023
26 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
वहीं, लायंसगेट के इमर्जिंग मार्केट्स एशिया के प्रबंध निदेशक, रोहित जैन ने कहा, “लायंसगेट के पास 2023 की नाटकीय रिलीज़ के लिए एक शक्तिशाली स्लेट है। सबसे बड़ी फ्रेंचाइजीफिल्मों में से एक, 'जॉन विक: चैप्टर4 'इसके लिए अपना रास्ता बना रहा है।'अबाउट माई फादर' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज की जाए्गी। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। फिल्म 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एक असाधारण फैमिली ड्रामा है।'
यह भी पढ़ें- The Pope’s Exorcist: द पोप्स एक्सोरसिस्ट का दिल दहलाने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, लोग बोले- अब और इंतजार नहीं होता
'अबाउट माय फादर' पीवीआर पिक्चर्स होगी द्वारा रिलीज़
लौरा टेरुसो के निर्देशन और ऑस्टेन अर्ल और सेबेस्टियन मानिकेल्को द्वारा लिखित, यह फिल्म लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ की जाएगी। फिल्म 'अबाउट माय फादर' में हॉलीवुड स्टार सेबस्टियन मानिकेल्को, रॉबर्ट डी नीरो, लेस्ली बिब, एंडर्स होल्म, डेविड राशे, ब्रेट डायर और किम कैटरॉल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे