{"_id":"5c39d74abdec2273371b8c25","slug":"nawazuddin-siddiqui-film-thackeray-new-song-aaya-re-thackeray-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ठाकरे' का नया गाना 'आया रे ठाकरे' रिलीज, गाने में दिखा बालासाहेब का रुतबा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठाकरे' का नया गाना 'आया रे ठाकरे' रिलीज, गाने में दिखा बालासाहेब का रुतबा
Sat, 12 Jan 2019 05:32 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 12 Jan 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहब ठाकरे पर बनने वाली बायोपिक 'ठाकरे' का गाना 'आया रे सबका बाप रे.....' रिलीज हो गया है। गाने में बालासाहेब ठाकरे की पॉपुलैरिटी और उनकी पर्सनालिटी को बखूबी दर्शाया गया है। गाना शानदार है।
गाने को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रिलीज किया। गाना रिलीज के मौके पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने युवाओं से आगे बढ़कर अपने आत्मसम्मान के लिए ठाकरे से प्रेरणा लेने की बात कही और ये भी कहा कि हर उस भारतीय को जिसके लिए आत्म गौरव जरूरी है उसे ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
म्यूजिक रिलीज से पहले बाल ठाकरे और छत्रपति शिवाजी के चित्रों पर सभी आगंतुकों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल चित्र प्रदर्शन भी लगाई गई जिसमें शिवाजी और बाल ठाकरे के चित्रों के साथ साथ मराठा अस्मिता से जुड़े चित्र भी प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
फिल्म की स्क्रिप्ट शिवसेना सांसद संजय राउत ने लिखी है, वे खुद फिल्म के निर्माता भी हैं। ठाकरे को पूरे भारत में वॉयकॉम 18 स्टूडियोज रिलीज कर रहा है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाला साहेब ठाकरे की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ठाकरे अपने समय की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कार्टूनिस्टों में से एक और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज़ होगी।
फिल्म ठाकरे में बाल ठाकरे का किरदार निभा रहे नवाजुददीन सिद्दीकी ने इस किरदार को अपने अभिनय जीवन की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि ठाकरे के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने जो मेहनत की है, उसे परदे पर देखकर फैसला करने का काम अब दर्शकों का है।
यहां देखें फिल्म का गाना

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन