दुखद: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नेदुमुदी वेणु का 73 वर्ष की उम्र में निधन, 500 से भी ज्यादा फिल्मों में किया था काम
नेदुमुदी वेणु ने कवलम नारायण पनिकर के नाटकों के साथ एक थिएटर कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म थंबू से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता नेदुमुदी वेणु का 73 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कोरोना संक्रमण से कुछ समय पहले उबरे थे जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उनकी तबीयत खराब होने के बाद फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उनकी हालत में खास सुधार नहीं हुआ। उन्हें लिवर संबंधी समस्या थी जिसके कारण रविवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उनके निधन पर फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।
थियेटर से शुरू किया करियर
नेदुमुदी वेणु ने कवलम नारायण पनिकर के नाटकों के साथ एक थिएटर कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'थंबू' से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन जी अराविंदन ने 1978 में किया था। वेणु ने करीब 500 फिल्मों में काम किया था जिसमें मलयालम और तमिल फिल्में शामिल हैं। वो दमदार अभिनय तो करते ही थे साथ ही हास्य भूमिकाओं के लिए भी मशहूर थे। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और छह राज्य पुरस्कार दिया गया था।
सितारों ने जताया दुख
अभिनेता और फिल्ममेकर निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी नेदुमुदी वेणु के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'अलविदा वेणु अंकल। आपने जैसा काम किया और इस सिनेमा को जो योगदान दिया उससे आने वाली पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा'।
Farewell Venu uncle! Your body of work and your expertise over the craft will forever be research material for generations to come! Rest in peace legend! #NedumudiVenu pic.twitter.com/VzZ4LF49Nq
— Prithviraj Sukumaran (@PrithviOfficial) October 11, 2021