फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeruddin Shah Controversial Statement Says if mughals did everything horrible then knock down Red Fort

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- मुगलों ने बुरा किया तो गिरा दो लाल किला

Fri, 24 Feb 2023 06:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 Feb 2023 06:51 PM IST
सार

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' को लेकर चर्चा में हैं।
 

विज्ञापन
Naseeruddin Shah Controversial Statement Says if mughals did everything horrible then knock down Red Fort
Naseeruddin Shah - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय के अलावा अपने बयानों को लेकर भी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर तमाम मसलों पर खुलकर अपने विचार रखते हैं और कई बार तो वह विवादित बयान दे जाते हैं। हाल ही में उनका एक बयान फिर चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में एक्टर मुगलों को विनाशकारी बताने पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मुगलों की बनाई इमारतों को गिराने तक की बात कह डाली।

विज्ञापन


बता दें कि नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही यह सीरीज रिलीज होगी, इसकी रिलीज से पहले एक्टर ने एक बातचीत के दौरान मुगलों और उनकी इमारतों पर बात की। उन्होंने कहा, 'जहां इतिहास के बारे में लोगों को सही जानकारी और सही तर्क नहीं होते, वहां नफरत और गलत जानकारी का साम्राज्य होता है। शायद यही कारण है कि देश का एक वर्ग अब बीते हुए कल पर, खासकर मुगल साम्राज्य पर दोष मढ़ता रहता है।' एक्टर ने आगे कहा, 'इस पर मुझे गुस्सा नहीं आता, बल्कि हंसी आती है।'
विज्ञापन

Nawazuddin Wife Video: नवाज की पत्नी आलिया ने अभिनेता पर लगाया रेप का आरोप, रोते हुए बोलीं- बच्चों को नहीं...
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा, 'अगर मुगल साम्राज्य इतना ही राक्षसी था, विनाशकारी था, तो उसका विरोध करने वाले उनके बनाए स्मारकों को क्यों नहीं गिरा देते? अगर उन्होंने जो कुछ भी किया वो भयानक था, तो ताजमहल को गिरा दो, लाल किले को गिरा दो, कुतुब मीनार को गिरा दो। लाल किले को हम पवित्र क्यों मानते हैं? इसे एक मुगल ने बनवाया था। हमें उनका महिमामंडन करने की जरूरत नहीं है और ना ही उन्हें बदनाम करने की भी जरूरत है।'
RRR : एक बार फिर 'आरआरआर' ने मचाई धूम, राम चरण और जूनियर एनटीआर क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवार्ड्स के लिए नामांकित

नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' की बात करें तो यह जी5 पर रिलीज होने वाली है। इसमें नसीरुद्दीन शाह ने राजा अकबर का रोल अदा किया है। सीरीज की कहानी मुगल साम्राज्य के बंद कमरों में सत्ता के खेल और उत्तराधिकारी चुनने पर है।
Sidharth Malhotra: सुपरहीरो फिल्म में काम करना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोले- मजेदार होगा यह अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed