फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Narendra Modi biopic

नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनी फिल्म तो कौन होंगे हीरो-हीरोइन

Thu, 19 Nov 2015 12:00 PM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi biopic

एड-फिल्ममेकर लॉयड बपतिस्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत की जिंदगियों पर बायोपिक बनाने की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन दोनों ही प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चले गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परेश रावल को लीड (नरेंद्र मोदी) भूमिका में लेकर मैं बायोपिक बनाना चाहता था लेकिन उस पर किन्हीं कारणों से बात नहीं बनी। उल्लेखनीय है कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले साल बॉलीवुड में उनकी बायोपिक बनने की खबर सुर्खियों में थी। लोगों उत्सुकता थी कि फिल्म में मोदी और जसोदाबेन का किरदार कौन निभाएगा? लेकिन बात बनते-बनते रह गई।
विज्ञापन


लॉयड के अनुसार वह रजनीकांत की जिंदगी पर उनकी बेटी सौंदर्या के साथ मिल कर सुपर सितारे की बायोपिक पर काम कर रहे थे, लेकिन सौंदर्या को इस प्रोजेक्ट में बहुत अधिक विश्वास नहीं था। इसलिए उन्होंने कदम पीछे खींच लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनेगा सुपरहिट फिल्म सदमा का रीमेक

Narendra Modi biopic

1983 में आई श्रीदेवी और कमल हासन स्टारर फिल्म सदमा के रीमेक की तैयारियां हो रही हैं। एड-फिल्ममेकर लॉयड बपतिस्ता हिंदी की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में एक इस फिल्म को नए ढंग से बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने सदमा के रीमेक के अधिकार इसके निर्माता राज सिप्पी से पिछले दिनों खरीद लिए। निर्देशक के रूप में लॉयड की यह पहली फिल्म होगी। लॉयड के अनुसार यह एक कभी पुरानी न पड़ने वाली कहानी है। इसे नई पीढ़ी को नए अंदाज में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं दर्जनों बार यह फिल्म देख चुका हूं और हर बार मुझे लगा कि इसे फिर बनाया जाना चाहिए।

लॉयड के अनुसार, ‘जब मैं न्यूजीलैंड में रहता था तब इसका इंग्लिश रीमेक करना चाहता था लेकिन कई लोगों ने मुझसे कहा कि यह बहुत ज्यादा ऑफबीट और धीमी गति वाली कहानी है। इसका चलना मुश्किल है।’ इसके बावजूद लॉयड अब इसे हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस कहानी में थोड़ा फेरबदल करेंगे और इसे नायिका की जगह नायक के नजरिये से बनाएंगे। यानी फिल्म में हीरो का हिस्सा अब थोड़ा बड़ा होगा।

उल्लेखनीय है कि मूल रूप से सदमा 1982 में तमिल में बालू महेंद्रा ने बनाई थी। इस फिल्म में बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए कमल हासन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। सदमा नेहलता (श्रीदेवी) नाम की लड़की की कहानी है। सड़क हादसे में इस लड़की दिमाग में चोट लगती है और वह बचपन के दिनों में चली जाती है। माता-पिता से बिछुड़ने के बाद कुछ बदमाश उसे वेश्यावृत्ति में धकेलना चाहते हैं मगर एक स्कूल टीचर सोमू (कमल हासन) उसे बचा लेता है। धीरे-धीरे सोमू को नेहलता से प्यार हो जाता है और कहानी यहां ट्विस्ट लेती है। लॉयड इस फिल्म को अपनी पत्नी अनुष्का गोडवानी के साथ मिल कर लिख रहे हैं। फिल्मकार अतुल अग्निहोत्री सदमा की रीमेक के प्रोड्यूसरों में से एक रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed