{"_id":"5fa912eedfdd8a3a5a7c0c9a","slug":"narcotics-control-bureau-summons-actor-arjun-rampal-ncb-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arjun Rampal: एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को भेजा समन, छापेमारी के बाद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Rampal: एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को भेजा समन, छापेमारी के बाद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त
Mon, 09 Nov 2020 03:29 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 09 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
arjun rampal
- फोटो : social media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में है। एजेंसी लगातार सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के यहां छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के घर छापेमारी की। अब एनसीबी के अधिकारियों ने अभिनेता को पूछताछ के लिए समन भेजा है। अभिनेता को 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त कर लिए गए हैं। न्यूज एजेंसी ने ट्वीट कर इस खबर की जानकारी दी है।
विज्ञापन
NCB को कार्रवाई में क्या मिला यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले, एनसीबी ने रविवार को बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला (Firoz A. Nadiadwala) के जुहू आवास पर गांजा जब्त करने के बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा ''हमने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।'' सोमवार को उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया। सुशांत मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से एनसीबी ने फिल्म जगत के ड्रग्स से जुड़ने की बात को परत-दर-परत खोलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एजेंसी ने पिछले महीने रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास से हशीश और अल्प्राजोलम की टैबलेट्स मिली थीं। ये दोनों ही चीजें नारकोटिक्स की तरफ से प्रतिबंधित हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक अगिसिलाओस ड्रग्स सप्लाई करता था। हालांकि बाद में उन्हें एनडीपीएस की अदालत ने कुछ शर्तों पर जमानत दे दी थी थी। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने उसकी सप्लाई चेन से जुड़े सबूत भी जुटाए हैं और करीब 4 से 5 ड्रग्स पैडलर्स सप्लायर हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
Narcotics Control Bureau summons actor Arjun Rampal: NCB official https://t.co/9GTdtAdvyy
— ANI (@ANI) November 9, 2020