{"_id":"d29860e6-ab27-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"nana-patekar-will-no-film-with-sanjay-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर बोले, संजय के साथ नहीं करुंगा फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर बोले, संजय के साथ नहीं करुंगा फिल्में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Apr 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर व्यक्ति संजय दत्त के मसले पर बोलने से बचता रहा है। जिसने भी कुछ कहा है वह संजय दत्त के पक्ष में ही रहा है। इसके उलट नाना पाटेकर ने कहा है कि वह संजय दत्त के साथ काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
संजय दत्त को सजा मिले या उनकी सजा माफ हो इस बारे में इंडस्ट्री हमेशा ही संजय दत्त की सजा माफ करने के पक्ष में रही है। हर बड़े कलाकार ने कहा है कि संजय दत्त को माफी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
इन बातों से उलट फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा है कि चूंकि संजय दत्त ने अपराध किया है इस लिहाज से उनके प्रति कोई संवेदना नहीं दिखानी चाहिए। उन्हें यह सजा मिलने ही चाहिए।
विज्ञापन
आमतौर पर बहुत कम बयान देने वाले नाना पाटेकर ने कहा है कि वह संजय दत्त के साथ भविष्य में फिल्में करने से बचेंगे।
नाना पाटेकर और संजय दत्त 'दस कहानियां' के साथ 'टैक्सी नंबर 9 2 11' और 'ब्लफ मास्टर' फिल्मों में साथ दिख चुके हैं। हालांकि इन फिल्मों में संजय दत्त और नाना पाटेकर ने स्क्रीन शेयर नहीं किया है।
आने वाले समय में संजय दत्त और नाना पाटेकर 'खोटे सिक्के' फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह फिल्म 2013 में बननी शुरू होनी थी।