फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nana Patekar Last Conversation Revealed The Confession CoProducer Recalls Actor Final Dubbing Plan

नाना पाटेकर: ‘मैं कल आऊंगा...’, अभिनेता से आखिरी बातचीत याद कर भावुक हुए प्रोड्यूसर; इस फिल्म पर कर रहे थे काम

Thu, 08 Oct 2026 04:33 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 08 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

Nana Patekar: गुरुवार सुबह दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म ‘द कन्फेशन’ के को-प्रोड्यूसर सुभाष काले ने नाना के साथ हुई अपनी आखिरी बातचीत के बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन
Nana Patekar Last Conversation Revealed The Confession CoProducer Recalls Actor Final Dubbing Plan
नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @subhashkale222

विस्तार

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेता के साथ काम कर चुके लोग इस दुखद खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस फिल्म की कर रहे थे डबिंग 
सुभाष काले ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि नाना पाटेकर फिल्म ‘द कन्फेशन’ की डबिंग पूरी करने वाले थे। फिल्म में नाना का सिर्फ एक लाइन का डबिंग काम बाकी था।
विज्ञापन


सुभाष ने बताया कि नाना से उनकी बात सिर्फ दो दिन पहले हुई थी। उस दौरान नाना ने उनसे कहा था कि वह मुंबई आ रहे हैं और अगले दिन फिल्म की बची हुई एक लाइन की डबिंग पूरी कर लेंगे। नाना ने उनसे कहा था, 'मैं कल आऊंगा और वो एक लाइन कर लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Nana Patekar Last Conversation Revealed The Confession CoProducer Recalls Actor Final Dubbing Plan
नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @subhashkale222
नाना के निधन की खबर से टूटे सुभाष 
नाना के निधन की खबर मिलने के बाद सुभाष काले पूरी तरह टूट गए। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें इस खबर के बारे में पता चला। पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। खबर की पुष्टि करने के लिए उन्होंने तुरंत मल्हार को फोन किया और तब उन्हें नाना के निधन की सच्चाई पता चली।

सुभाष ने कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने नाना को याद करते हुए कहा कि जब भी अभिनेता मुंबई आते थे, तो सबसे पहले उन्हें फोन करते थे और कहते थे कि वह स्टूडियो आ रहे हैं। दोनों स्टूडियो में साथ बैठते थे, बातें करते थे, मजाक करते थे और गाने भी गाते थे।

सुभाष ने कहा, 'वह बहुत ही शानदार इंसान थे। अब मैं क्या कहूं, इस वक्त मैं बोल भी नहीं पा रहा हूं।' नाना के साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद करते हुए सुभाष काफी भावुक हो गए।

Nana Patekar Last Conversation Revealed The Confession CoProducer Recalls Actor Final Dubbing Plan
नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @subhashkale222
हाल ही में इन फिल्मों में नजर आए थे नाना 
हाल के वर्षों में भी नाना फिल्मों में लगातार सक्रिय रहे। वह ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। इसके अलावा वह विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ'रोमियो’ का भी हिस्सा थे, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं।

कैसे हुआ नाना का निधन?
जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह उनके गोवा वाले घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर: ‘गीली लकड़ी मत लगाना’, अभिनेता पहले ही कर चुके थे अंतिम विदाई की तैयारी; कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed