फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Namit Malhotra Reacts On Criticism For Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Teaser Says We Are Listening Carefully

‘हम सबकी बात सुन रहे हैं’, ‘रामायण’ के टीजर को मिली प्रतिक्रियाओं पर बोले नमित मल्होत्रा; कहा- ये शुरुआत है

Tue, 07 Apr 2026 08:27 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 08:27 PM IST
सार

Namit Malhotra On Ramayana Teaser: ‘रामायण’ का टीजर और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद, फैंस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, टीजर को वीएफएक्स को लेकर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। अब इन आलोचनाओं पर नमित मल्होत्रा ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Namit Malhotra Reacts On Criticism For Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Teaser Says We Are Listening Carefully
रामायण के टीजर पर बोले नमित मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी है। हाल ही में फिल्म से ‘राम’ बने रणबीर कपूर का लुक सामने आया है, जिसमें फिल्म की भी एक झलक देखने को मिली। इसके बाद फैंस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं। ‘रामायण’ के इस टीजर को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस टीजर को मिली प्रतिक्रियाओं पर रिएक्शन दिया है और आलोचनाओं को स्वीकार किया है।

विज्ञापन

विनम्रता और खुशी से उत्साहित हुए नमित
अपने सोशल मीडिया पर नमित मल्होत्रा ने एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने ‘रामायण’ के टीजर और रणबीर कपूर के लुक पर मिली प्रतिक्रियाओं व आलोचनाओं को स्वीकार करने की बात कही। नमित ने अपने नोट की शुरुआत में कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में मिली प्रतिक्रियाएं वास्तव में बहुत ही शानदार, प्रेरणादायक और विनम्रतापूर्ण रही हैं।

विज्ञापन


यह देखकर कि हमारे राम दुनिया भर में इतने सारे दिलों को छू रहे हैं, मैं गहरी विनम्रता और खुशी से भर जाता हूं। मैं सभी बातचीत, उत्साह और प्रतिक्रियाओं को संजोता हूं। यह एक ऐसी कहानी है जो अरबों लोगों के दिलों में बसी है और हमारी पूरी देखभाल की हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों कलाकार जो पूरी लगन से काम कर रहे हैं, हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार हैं। हम सबकी बात ध्यान से सुन रहे हैं, लगन से काम कर रहे हैं और इस फिल्म के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।’

View this post on Instagram

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)


Namit Malhotra Reacts On Criticism For Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Teaser Says We Are Listening Carefully
रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

यह हम सबकी रामायण है 
आलोचना को स्वीकार करते हुए नमित मल्होत्रा ने आगे कहा, ‘यह हमारी रामायण है। यह हम सबकी है और हर भारतीय को गौरवान्वित करने की यह साझा भावना और बड़ी जिम्मेदारी ही मुझे हर दिन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। आपने अब तक जो देखा है वह तो बस शुरुआत है। हम सभी इस दिवाली पर अपने महाकाव्य को सबसे बड़े पर्दे पर जीने और अपनी संस्कृति और इतिहास का जश्न मनाने की कोशिश में लगे हैं और उत्सुक हैं।’

Namit Malhotra Reacts On Criticism For Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Teaser Says We Are Listening Carefully
रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। जबकि जूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के साथ यश ने मिलकर किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed