फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Naagin Actresses Fees Who Is The Highest Paid From Mouni Roy To Tejasswi Prakash Hina Khan Ada Khan

Naagin 7: प्रियंका से लेकर तेजस्वी प्रकाश और मौनी रॉय तक, नागिन के लिए किस अभिनेत्री को मिली कितनी फीस?

Fri, 02 Jan 2026 06:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 02 Jan 2026 06:24 PM IST
सार

Naagin 7 Actress Fees: 'नागिन 7' के साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की दुनिया में नई नागिन के तौर पर एंट्री कर चुकी हैं। प्रियंका से पहले तेजस्वी प्रकाश और मौनी रॉय जैसी अभिनेत्रियां भी नागिन के अवतार में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Naagin Actresses Fees Who Is The Highest Paid From Mouni Roy To Tejasswi Prakash Hina Khan Ada Khan
नागिन 7 - फोटो : एक्स

विस्तार

एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन' भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल फ्रेंचाइजी शोज में से एक माना जाता है। इस शो ने न सिर्फ टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि कई अभिनेत्रियों को रातोंरात सुपरस्टार भी बना दिया। वर्षों से ‘नागिन’ के अलग-अलग सीजन में कई नामचीन एक्ट्रेसेस नजर आ चुकी हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन इन सबके बीच एक सवाल हमेशा चर्चा में रहता है- आखिर कौन सी नागिन सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस रही है?

विज्ञापन

Naagin Actresses Fees Who Is The Highest Paid From Mouni Roy To Tejasswi Prakash Hina Khan Ada Khan
मौनी रॉय - फोटो : एक्स
मौनी रॉय
नागिन की शुरुआत से ही मौनी रॉय इस किरदार की पहचान बन गई थीं। पहले दो सीजन में उन्होंने नागिन बनकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। टीवी इंडस्ट्री में उनकी गिनती सबसे पसंदीदा नागिन्स में होती है। माना जाता है कि इस शो के जरिए मौनी ने प्रति एपिसोड एक से दो लाख रुपये लिए थे, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Naagin Actresses Fees Who Is The Highest Paid From Mouni Roy To Tejasswi Prakash Hina Khan Ada Khan
अदा खान - फोटो : एक्स
अदा खान
इसके बाद नागिन वर्ल्ड में अदा खान का नाम भी मजबूती से जुड़ा। उन्होंने पहले और दूसरे सीजन में अहम भूमिका निभाई और बाद के सीजनों में भी कैमियो के जरिए शो का हिस्सा बनीं। उनकी नागिन इमेज आज भी दर्शकों के जेहन में बसी हुई है। अदा खान को इस सीरियल के लिए प्रति एपिसोड 70 से 90 हजार रुपये मिले थे।

 
विज्ञापन

Naagin Actresses Fees Who Is The Highest Paid From Mouni Roy To Tejasswi Prakash Hina Khan Ada Khan
सुरभि ज्योति - फोटो : यूट्यब
सुरभि ज्योति
नागिन 3 में लीड रोल निभाने वाली सुरभि ज्योति को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हालांकि उनकी फीस बाकी टॉप नागिन्स के मुकाबले थोड़ी कम मानी जाती है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में उन्होंने किसी से कम नहीं छोड़ा। दावा है कि उन्हें एक एपिसोड के लिए 60 हजार रुपये दिए गए। वहीं इसी सीजन में अनिता हस्सनंदनी ने अपने नेगेटिव और ग्रे शेड्स वाले किरदार से खास पहचान बनाई और फीस के मामले में वो एक लाख रुपये चार्ज करती थीं।

 

Naagin Actresses Fees Who Is The Highest Paid From Mouni Roy To Tejasswi Prakash Hina Khan Ada Khan
निया शर्मा - फोटो : एक्स
निया शर्मा
नागिन 4 में लीड बनीं निया शर्मा ने शो में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाया। हालांकि फीस के मामले में वह इस लिस्ट में पीछे रहीं, लेकिन उनके किरदार ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। निया को 40 हजार रुपये प्रति एपिसोड मिले हैं।

 

Naagin Actresses Fees Who Is The Highest Paid From Mouni Roy To Tejasswi Prakash Hina Khan Ada Khan
सुरभि चांदना - फोटो : एक्स
सुरभि चांदना
इसके बाद नागिन 5 में सुरभि चंदना ने बानी के रोल में एंट्री ली। उनकी दमदार एक्टिंग और स्ट्रॉन्ग स्क्रीन प्रेजेंस ने शो को नई पहचान दी और उन्होंने भी प्रति एपिसोड अच्छी रकम वसूली। सुरभि को 60 हजार रुपये प्रति एपिसोड मिले।

 

Naagin Actresses Fees Who Is The Highest Paid From Mouni Roy To Tejasswi Prakash Hina Khan Ada Khan
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
तेजस्वी प्रकाश हैं सबसे महंगी नागिन
लेकिन अगर बात सबसे महंगी नागिन की हो, तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है तेजस्वी प्रकाश का। नागिन 6 में उनके किरदार को जबरदस्त लोकप्रियता मिली और यही वजह रही कि वह अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली नागिन बन गईं। उनकी फीस बाकी एक्ट्रेसेस के मुकाबले कहीं ज्यादा बताई जाती है। दावा है कि तेजस्वी प्रकाश को इस शो के लिए पहले 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड दिए और फिर एक्ट्रेस की फीस बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दी गई।

 

Naagin Actresses Fees Who Is The Highest Paid From Mouni Roy To Tejasswi Prakash Hina Khan Ada Khan
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
प्रियंका चाहर चौधरी
अब सबकी नजरें नागिन 7 पर टिकी हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी नई नागिन के रूप में नजर आने वाली हैं। हालांकि उनकी फीस तेजस्वी प्रकाश से कम मानी जा रही है, लेकिन फैन फॉलोइंग के दम पर वह शो को नई ऊंचाई तक ले जा सकती हैं। प्रियंका चाहर चौधरी को 1.5 लाख रुपये फीस दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed