{"_id":"e211dd49c214dc669adf1f247f41d85f","slug":"my-son-not-looking-like-me-say-shahrukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे जैसा नहीं दिखता है मेरा छोटा बेटाः शाहरुख खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेरे जैसा नहीं दिखता है मेरा छोटा बेटाः शाहरुख खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान ने इन बातों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि उनका तीसरा बच्चा बिल्कुल शाहरुख की तरह ही दिखता है। उनका यह तीसरा बेटा सरोगेसी तकनीक से हुआ था।
विज्ञापन
जो फिल्म सितारे शाहरुख के बेटे अब्राम को देखकर आ रहे थे उनका कहना था कि शाहरुख के बेटे के चेहरे पर वैसे ही डिंपल पड़ते हैं जैसे डिंपल उन्हें पड़ते हैं।
विज्ञापन
लेकिन शाहरुख इस बात से सहमत नहीं हैं। हाल ही में अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रमोशन के दौरान अपने बेटे के सवाल से वह बच नहीं पाए।
एक सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा कि उनका बेटा फिलहाल किसी की तरह नहीं दिखता है न उनकी तरह न उनकी पत्नी गौरी की तरह। उन्होंने कहा कि यह आने वाले वक्त के साथ पता चलेगा कि वह किसकी तरह दिखेगा।
विज्ञापन